फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदमाशों ने जेठानी की उड़ानी चाही सोने की चेन तो मर्दानी बनकर देवरानी ने ऐसे सिखाया सबक

Sat, 19 May 2018 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 May 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Women beat chain snatchers on road at Delhi NCR
demo pic

पहाड़गंज में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। बहादुरी दिखाते हुए महिला की देवरानी बदमाशों पर टूट पड़ी और उनकी बाइक को पकड़ लिया।

Women beat chain snatchers on road at Delhi NCR
demo pic

बदमाश बाइक को भगाने की कोशिश करने लगे, लेकिन बाइक गिर गई। पकड़े जाने के डर से बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है।

Women beat chain snatchers on road at Delhi NCR
demo pic

पुलिस के अनुसार, अनीता (55) पति मुकेश और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुल्तानी ढांडा इलाके में रहती है। बृहस्पतिवार देर रात वह देवरानी बेबी और उसके बेटे अमित के साथ परिचित को देखने के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women beat chain snatchers on road at Delhi NCR

पहाड़गंज चौक पर सभी ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास आए और अनीता के गले से सोने की चेन तोड़कर भागने लगे। इसी दौरान अनीता की देवरानी बेबी भाग रहे बदमाशों पर झपट पड़ी और उनकी बाइक के पिछले हिस्से को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Women beat chain snatchers on road at Delhi NCR
demo pic

बदमाशों ने बाइक को भगाने की कोशिश की, लेकिन बाइक गिर गई। बदमाश बाइक को छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। जांच में पता चला है कि बदमाश चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम दे रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed