{"_id":"622ecfeb19fde63d330f85b4","slug":"delhi-gokulpur-village-fire-ranjeet-to-marry-after-holi-sister-next-month-but-burn-alive-in-fire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आग में खाक हुई शादी की शहनाई: होली के आठ दिन बाद रंजीत के सिर बंधने वाला था सहरा, परिवार संग जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में खाक हुई शादी की शहनाई: होली के आठ दिन बाद रंजीत के सिर बंधने वाला था सहरा, परिवार संग जिंदा जला
किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 14 Mar 2022 10:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोकुलपुरी में तबाही का मंजर और मृतक रंजीत की फाइल फोटो
- फोटो : जी पाल
Link Copied
गोकुलपुर गांव की जिन झुग्गियों में जहां कई घरों से डोलियां उठने वाली थीं तो एक घर ऐसा भी था जहां दूल्हे के सिर सहरा सजने वाला था। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों में शामिल रंजीत की शादी तय थी और होली के आठ दिन बाद घर में बहू आने को लेकर तैयारियां भी चल रही थीं। लेकिन, किसी को नहीं पता था कि एक काली रात में शादी की खुशियां मातम में बदल जाएंगी।
शुक्रवार की रात झुग्गियों में लगी आग में भाई बबलू, बहन रेशमा और भाभी प्रियंका व भतीजे शहंशाह के साथ रंजीत की भी मौत हो गई थी। सभी भाई-बहनों में रंजीत सबसे छोटा था। ऐसे में दो भाईयों की शादी के बाद पिता रज्जन और मां मुन्नी बेटे रंजीत की भी शादी की तैयारियां कर रहे थे। वहीं, बहन रेशमा की भी अगले माह शादी होनी थी। परिवार की उम्मीदें रंजीत की शादी करने के बाद बहन रेशमा के लिए तैयारियों पर जोर देने की थी।
Trending Videos
2 of 5
मृतक रंजीत की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पांच माह पहले ही तय हुआ था रंजीत का विवाह
रंजीत का विवाह झुग्गी में ही रहने वाले मुनुआ और प्रेमू के बेटी आरती के साथ पांच माह पहले तय हुआ था। आरती की मां मुनुआ ने बताया कि बेटी उन्नाव स्थित कोरारी में रह रही है । शादी तय होने के बाद बेटी भी खुश थी और शादी की तैयारियों में लगी हुई थी। परिवार की रंजीत से शादी की तैयारियों को लेकर भी बातचीत होती रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Fire In Delhi
- फोटो : अमर उजाला
मुनुआ ने बताया कि बेटी की शादी के लिए सभी सामान खरीद लिया था। होली गुजरने का इंतजार था, जिसके बाद शहनाइयां बजनी थी, लेकिन इससे पहले ही आग ने सब कुछ राख कर दिया। उधर, बेटी को जबसे घटना के बारे में जानकारी मिली है तो उसका रो-रो कर बुरा हाल है।
4 of 5
Fire In Delhi
- फोटो : अमर उजाला
पिंटू की भतीजी मनीषा की भी उठने वाली थी डोली
हादसे में अपने बेटे और बेटी को गवाने वाले पिंटू की बहन मीना ने बताया कि उनकी बेटी मनीषा की भी शादी तय थी। लखनऊ के आलमबाग के रहने वाले एक युवक से बेटी की शादी तय की गई थी। दोनों परिवारों की रजामंदी से 20 अप्रैल की तारीख निकली थी।
विज्ञापन
5 of 5
Fire In Delhi
- फोटो : अमर उजाला
इसे लेकर घर में तैयारियां भी चल रही थीं। मीना के पति मनोज ने बताया कि बेटी की शादी के लिए सारी जमापूंजी लगा सामान इकट्ठा किया था। लेकिन, एक झटके में सब राख में तब्दील हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।