फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली मेट्रो में सफर करना हुआ महंगा, इन चुनिंदा दिनों पर मिलेगी बढे़े किराए से छूट

Tue, 09 May 2017 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 May 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
 Delhi Metro raises fares minimum to be Rs 10, maximum Rs 50
दिल्ली मेट्रो - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली मेट्रो में यात्रा करना बुधवार से महंगा हो जाएगा। अब न्यूनतम किराया 10 रुपये होगा, जबकि अधिकतम 50 रुपये चुकाने होंगे। मेट्रो का कहना है अक्टूबर 2017 में किराए में फिर वृद्धि होगी। तब अधिकतम किराया 50 से बढ़कर 60 रुपये हो जाएगा। आगे पढ‌िए कब म‌िलेगी छूट...
 Delhi Metro raises fares minimum to be Rs 10, maximum Rs 50
DELHI METRO

हालांकि छुट्टी वाले दिनों और गैर व्यस्त समय में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए मेट्रो ने किराये में विशेष छूट का प्रावधान किया है। स्मार्ट कार्ड धारकों को पहले से मिल रही छूट जारी रहेगी।

 Delhi Metro raises fares minimum to be Rs 10, maximum Rs 50
DELHI METRO

सोमवार को डीएमआरसी ने किराया निर्धारण समिति की सिफारिशों को मंजूरी दे दी। इससे पहले किराये में वृद्धि आठ साल पहले की गई थी। मेट्रो ने रविवार, तीन राष्ट्रीय अवकाश (गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती) को किराये में विशेष छूट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
 Delhi Metro raises fares minimum to be Rs 10, maximum Rs 50
DELHI METRO

अब सोमवार से शनिवार तक 0 से 12 किमी तक सफर करने वाले को 10 से 20 रुपये तक किराया देना होगा, जबकि रविवार और तीन राष्ट्रीय अवकाश को इतनी ही दूरी के लिए 10 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह अधिकतम 50 रुपये की जगह 40 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
 Delhi Metro raises fares minimum to be Rs 10, maximum Rs 50
delhi metro

गैर व्यस्त समय में यात्रा करने पर सभी श्रेणी में किराये में 10 फीसदी की छूट मिलेगी। स्मार्ट कार्ड धारकों को पहले से मिल रही 10 फीसदी छूट जारी रहेगी। यानी ऑफ पीक आवर्स में मेट्रो कार्ड धारक को यह छूट 20 फीसदी हो जाएगी। मेट्रो के कार्यकारी निदेशक (वित्त) के.के. सभरवाल ने कहा कि मेट्रो के खर्चे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। परिचालन खर्च के अलावा मरम्मत समेत अन्य दायित्व हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed