राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश शुरू हुई। इससे पूरे शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर वाहन फंसे रहे और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। हवा की रफ्तार इतनी थी कि कुछ जगह टीन शेड गिरने की सूचनाएं हैं।
तस्वीरों में दिल्ली-NCR की तूफानी बारिश: 80-100 KM प्रति घंटा की हवा! कई जगह गिरे पेड़; जहां-तहां फंसे लोग
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली-एनसीआर
Published by: Akash Dubey
Updated Thu, 04 Jun 2026 04:09 PM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर वाहन फंसे, बिजली बाधित हुई और नोएडा में वाहनों पर पेड़ गिरने से लोगों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन