सब्सक्राइब करें

Delhi Fire: बुरी तरह जल गए शव, चेहरे नहीं बचे, फोटो देखकर भी पहचान नहीं पा रहे; सबसे दर्दनाक लड़ाई अब पहचान की

ज्योति सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 04 Jun 2026 02:51 PM IST
सार

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में अपनों को तलाशते परिवारों की उम्मीदें टूट रही हैं। मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद सबसे दर्दनाक लड़ाई अब पहचान की है। आग इतनी भयावह थी कि कई शव बुरी तरह जल गए। मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद सबसे दर्दनाक लड़ाई अब पहचान की है। 

विज्ञापन
Delhi restaurant fire No faces remain we cannot even recognize them by looking at their photos
दिल्ली के होटल में लगी आग, विलाप करते परिजन - फोटो : पीटीआई
एम्स और सफदरजंग अस्पताल के बाहर बुधवार को सिर्फ भीड़ नहीं थी, वहां बिखरे हुए परिवार थे। कोई मोबाइल में पुरानी तस्वीरें देख रहा था, कोई रोते हुए डॉक्टरों से नाम पूछ रहा था, तो कोई हर स्ट्रेचर के पास जाकर कांपती आंखों से चेहरा पहचानने की कोशिश कर रहा था। 


मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद सबसे दर्दनाक लड़ाई अब पहचान की है। आग इतनी भयावह थी कि कई शव बुरी तरह जल गए। कई परिवार अपने ही लोगों को देखकर पहचान नहीं पा रहे। एक रिश्तेदार की सिसकियां अस्पताल की दीवारों से टकरा रही थीं। 
Delhi restaurant fire No faces remain we cannot even recognize them by looking at their photos
दिल्ली के होटल में लगी आग, खौफ में बच्ची - फोटो : पीटीआई
हाथ में फोन था, जिसमें मुस्कुराते चेहरे की तस्वीर खुली थी लेकिन मॉर्चरी में पड़े शव से उसका कोई मेल नहीं बचा था। आग पर काबू पाने के बाद अग्निशमन विभाग के प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि हादसे परिजनों को जहां जीवन भर का दर्द देते हैं, वहीं अग्निशमनकर्मियों को भी पीड़ा देते हैं। बुधवार को हुए हादसे का जिक्र करते हुए और एक रिश्तेदार की पीड़ा बयां करते हुए वह बेहद भावुक थे और बोले उसने बिलखते हुए कहा कि फोटो से भी पहचान में नहीं हो पा रही है, सब जल गए हैं। 

 
Trending Videos
Delhi restaurant fire No faces remain we cannot even recognize them by looking at their photos
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद किसी मां का बेटा गायब है, किसी पत्नी का पति फोन नहीं उठा रहा। कई परिवार अस्पतालों और पुलिस थानों के चक्कर काट रहे हैं। आग ने सिर्फ लोगों की जान नहीं ली, उसने पहचान भी छीन ली। कई शव इतने झुलस चुके हैं कि डीएनए जांच की नौबत आ सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi restaurant fire No faces remain we cannot even recognize them by looking at their photos
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
तीन पार्टनर चला रहे थे होटल
होटल में आग के बाद मालिक लवकेश बजाज फरार हो गया था। पुलिस ने लवकेश और उसकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था, ताकि वे विदेश न भाग सकें। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी रहीं। पुलिस ने बताया कि होटल को तीन पार्टनर चला रहे थे। ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट का लाइसेंस जय मिश्रा के नाम पर जारी किया गया था। एक अन्य पार्टनर की पहचान लोकेश बजाज के रूप में हुई है।

 
विज्ञापन
Delhi restaurant fire No faces remain we cannot even recognize them by looking at their photos
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली नगर निगम की उच्चस्तरीय जांच शुरू
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने निगम आयुक्त संजीव खिरवार के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भवन की आयु, स्वामित्व, लाइसेंस की स्थिति और अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही क्षेत्र में संचालित अन्य होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी जांच की जाएगी। महापौर प्रवेश वाही ने निगम आयुक्त से तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed