सब्सक्राइब करें

मंथली के बदले मौत: 'अंदर तड़प रहे थे लोग...', ट्रांसफार्मर तक आग पहुंचती तो और बड़ी होती तबाही; आग पर खुलासा

पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 04 Jun 2026 02:36 PM IST
सार

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल के पास रहने वाले मोहम्मद वसीम ने बताया कि आग ट्रांसफार्मर तक पहुंच जाती तो स्थिति और भयावह हो सकती थी। आसपास घनी आबादी है और कई मकानों में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। गनीमत रही कि आग होटल परिसर और उसके आसपास तक ही सीमित रही। 

विज्ञापन
Delhi Hotel Fire News Locked from the outside people were suffering inside
दिल्ली के होटल में लगी आग, जान बचाने के लिए कूदते लोग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मालवीय नगर (हौज रानी) अग्निकांड में अब तक का सबसे खौफनाक सच सामने आया है। 21 लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने होटल मालिकों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस और एमसीडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 47 साल से इलाके में दुकान चला रहे चश्मदीद अनीस और 47 साल से वहां दुकान चला रहे नवीन सोनी ने बताया कि पांच मंजिला होटल में बाहर निकलने का सिर्फ एक ही रास्ता था और हादसे के वक्त उस गेट पर बाहर से ताला लगा था। अंदर लोग आग और धुएं में तड़प रहे थे जबकि जान बचाने के लिए कई लोग ऊपरी मंजिलों से कूदने के लिए मजबूर हो गए।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल मालिक लोकेश बजाज और उसके पार्टनर इलाके में बिना लाइसेंस के तीन-तीन अवैध होटल चला रहे हैं और यह सब एमसीडी और पुलिस की मिलीभगत के बिना असंभव है। इन लोगों का आरोप है कि दोनों विभाग इसलिए चुप थे कि उनके कुछ जिम्मेदारों को हर माह रिश्वत जाती थी। 
Delhi Hotel Fire News Locked from the outside people were suffering inside
दिल्ली के होटल में लगी आग, विलाप करते परिजन - फोटो : पीटीआई
अब सवाल सिर्फ आग का नहीं, बल्कि उस पूरे सिस्टम का है जिसने कथित तौर पर रिश्वत के बदले लोगों की जान को दांव पर लगा दिया। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के फ्लोरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट नाम के होटल में सुबह करीब 8:48 बजे लगी।
Delhi Hotel Fire News Locked from the outside people were suffering inside
दिल्ली के होटल में लगी आग, खौफ में बच्ची - फोटो : पीटीआई
ट्रांसफार्मर तक नहीं पहुंची आग, नहीं तो और बड़ी होती तबाही
मालवीय नगर के हौजरानी स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में लगी भीषण आग एक बड़े विस्फोटक हादसे में भी बदल सकती थी। होटल के ठीक सामने स्थित पार्क में महज दो-तीन मीटर की दूरी पर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग वहां तक पहुंच जाती तो आसपास के मकानों और लोगों को भारी नुकसान हो सकता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Hotel Fire News Locked from the outside people were suffering inside
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
होटल के पास रहने वाले मोहम्मद वसीम ने बताया कि आग ट्रांसफार्मर तक पहुंच जाती तो स्थिति और भयावह हो सकती थी। आसपास घनी आबादी है और कई मकानों में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। गनीमत रही कि आग होटल परिसर और उसके आसपास तक ही सीमित रही। 

 
विज्ञापन
Delhi Hotel Fire News Locked from the outside people were suffering inside
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और प्रशासन की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग संभवतः ग्राउंड फ्लोर स्थित रसोई से शुरू हुई और देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों और बेसमेंट तक फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल में प्रवेश और निकास का केवल एक रास्ता था, जिसकी चौड़ाई करीब साढ़े चार फुट थी। इससे लोगों के बाहर निकलने में भारी दिक्कत हुई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed