दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 10 के सिटी सेंटर मॉल स्थित सेवेन सेंस नाम के स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने एक सूचना पर स्पा पर छापा मारा। पुलिस ने स्पा सेंटर से इस धंधे में लिप्त छह महिलाओं और स्पा सेंटर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को प्रशांत विहार थाना पुलिस को रोहिणी सेक्टर 10 स्थित सिटी सेंटर मॉल के स्पा सेंटर में देह व्यापार होने की जानकारी मिली। पुलिस ने सूचना को पुख्ता करने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त आरती शर्मा की देखरेख में थाना प्रभारी राजीव कुमार वत्स के नेतृत्व में एक टीम गठित की।
स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी: ग्राहक बन पहुंचा पुलिसकर्मी, फिर सामने लाई गईं छह महिलाएं, 15 सौ में तय हुआ सौदा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 11 Aug 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन