फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: दिनभर छाए बादलों ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत, जानें कैसा रहेगा दिल्ली का शुक्रवार

Thu, 11 Aug 2022 09:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 11 Aug 2022 09:19 PM IST
विज्ञापन
delhi weather forecast in next 24 hours partly cloudy with wind speed of 30 to 40 kilometers per hour
दिल्ली में सुहावना मौसम - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में गुरुवार को दिनभर मौसम मेहरबान रहा। बादलों के छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बौछारें पड़ीं और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की हल्की बौछारें दर्ज की जा सकती हैं।

delhi weather forecast in next 24 hours partly cloudy with wind speed of 30 to 40 kilometers per hour
दिल्ली में सुहावना मौसम - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश की संभावना जताई थी। ऐसे में सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। कुछ जगहों पर बारिश की हल्की बौछारें भी दर्ज हुईं। ऐसे में पारा चढ़ने के बजाय सामान्य से तीन कम होकर 31.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 67 से 84 फीसदी रहा। 

delhi weather forecast in next 24 hours partly cloudy with wind speed of 30 to 40 kilometers per hour
दिल्ली में सुहावना मौसम - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय मानसूनी गर्त उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रही है। ऐसे में गुजरात, ओडिसा, छत्तीसगढ़ व झारखंड में इसका असर बारिश के रूप में देखने को मिलेगा। वहीं, अगले तीन से चार दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब व हरियाणा में भी बारिश होगी। इसका हल्का-फुल्का असर दिल्ली में भी देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather forecast in next 24 hours partly cloudy with wind speed of 30 to 40 kilometers per hour
दिल्ली में सुहावना मौसम - फोटो : अमर उजाला

विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं व अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

विज्ञापन
delhi weather forecast in next 24 hours partly cloudy with wind speed of 30 to 40 kilometers per hour
दिल्ली में सुहावना मौसम - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तपामान- 34 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:04 बजे
सूर्योदय का समय: 5:49 बजे
-दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। हवा में नमी का स्तर अधिक रहेगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed