{"_id":"62f3bf08ab771a7fe127ffbd","slug":"lashkar-e-taiba-commander-hilal-ahmed-sheikh-s-father-took-out-tricolor-rally-in-baramulla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतंकी के पिता ने थामा तिरंगा: अब्दुल का आतंकपरस्तों को संदेश- बारामुला मकबूल शेरवानी की धरती, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी के पिता ने थामा तिरंगा: अब्दुल का आतंकपरस्तों को संदेश- बारामुला मकबूल शेरवानी की धरती, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीर घाटी में बुधवार को एक आतंकी के पिता ने हाथ में तिरंगा लेकर दुनिया को संदेश दे दिया कि जम्मू-कश्मीर अब बदल चुका है। यहां आतंकवाद और अलगाववाद के लिए कोई जगह नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने उन सफेदपोशों को भी बिना कुछ कहे अमन का संदेश दे दिया, जो कश्मीर घाटी को बारूद के ढेर पर बैठाने की साजिशें रचते हैं या पर्दे के पीछे शामिल रहते हैं।
बारामुला को कश्मीरी घाटी में वरमूल के नाम से भी जाना जाता है। बारामुला झेलम नदी के किनारे बसा हुआ है। श्रीनगर और अनंतनाग के बाद यह कश्मीर घाटी का सबसे बड़ा शहर है। बारामुला वही सरजमीं है जिसने देश को मकबूल शेरवानी जैसा वीर सपूत दिया। बारामुला मकबूल शेरवानी की जन्मस्थली है। मकबूल शेरवानी वही वीर सपूत थे जिन्होंने पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ आवाज उठाई थी। 1947 में उन्होंने बारामुला में पाकिस्तानी सेना समर्थित कबाइलियों को चार दिन तक उलझाए रखा था ताकि भारतीय सेना वहां पहुंच सके।
2 of 5
tiranga rally in baramulla
- फोटो : अमर उजाला
हमलावरों का मकबूल शेरवानी और उनके साथियों ने डटकर सामना किया था। इसी दौरान उन्होंने शहादत दी थी। शेरवानी को बारामुला के रक्षक के तौर पर भी जाना जाता है। अब बात करते हैं एक आतंकी के पिता की जिन्होंने आतंकपरस्तों को ये बता दिया कि बारामुला मकबूल शेरवानी जैसे देशप्रेमियों की धरती है।
3 of 5
tiranga rally in baramulla
- फोटो : अमर उजाला
मौका था देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के मौके पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव का। पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं, रैलियां और सभाओं का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में बारामुला में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें लश्कर-ए-तैयबा कमांडर हिलाल अहमद शेख के पिता ने अब्दुल हामिद शेख ने स्कूली बच्चों संग तिरंगा रैली में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को घर-घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tiranga rally in baramulla
- फोटो : अमर उजाला
यह तिरंगा यात्रा बारामुला के गांव शिरदकवार से निकाली गई। इसका नेतृत्व अब्दुल हामिद शेख ने किया। रैली में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें शामिल बच्चों और स्थानीय लोगों ने देशभक्ति से जुड़े नारे लगाए और लोगों को तिरंगा लगाने व आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
5 of 5
tiranga rally in baramulla
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अब्दुल हामिद शेख जल शक्ति विभाग में कार्यरत हैं। उनका बेटा हिलाल अहमद शेख आतंकी था। जोकि बारामुला में सक्रिय था। हिलाल को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।