फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: चिपचिपी गर्मी से लोग दिनभर बेहाल, जानें कैसा रहेगा अगले 24 घंटे में मौसम का हाल

Tue, 09 Aug 2022 11:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Aug 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
delhi weather forecast people suffering throughout the day due to sticky heat
दिल्ली की गर्मी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। इसका असर मंगलवार को उमस भरी गर्मी के रूप में देखने को मिला। चिपचिपी गर्मी के कारण लोग दिनभर बेहाल रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी राहत के संकेत नहीं हैं। बृहस्पतिवार को कुछ जगहों पर तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।


 

delhi weather forecast people suffering throughout the day due to sticky heat
दिल्ली की गर्मी में पहरा देता जवान - फोटो : पीटीआई

दिल्ली में सुबह से ही सूरज के कड़े तेवर रहे और उमस का स्तर अधिक रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चला, लेकिन किसी भी स्थान पर बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 36.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 58 से 89 फीसदी रहा। 

delhi weather forecast people suffering throughout the day due to sticky heat
दिल्ली की गर्मी - फोटो : पीटीआई

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में बीते माह सामान्य से अधिक करीब 230 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य तौर पर 210.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है। वहीं, अगस्त में भी सामान्य बारिश के आसार हैं। हालांकि, मानसूनी गर्त मध्य भारत में होने के कारण फिलहाल सप्ताह भर कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अगले सप्ताह से कुछ उम्मीद की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather forecast people suffering throughout the day due to sticky heat
दिल्ली में गर्मी का सितम - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग का पूर्वनुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गर्मी बढ़ेगी। अधिकतम पारा चढ़कर 37 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे व बारिश की संभावना नहीं है। इसके अगले दिन 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
delhi weather forecast people suffering throughout the day due to sticky heat
दिल्ली में गर्मी का सितम - फोटो : अमर उजाला

अधिकतम तापमान - 37 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान - 28 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:05 बजे
सूर्योदय का समय: 5:48 बजे
-दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर अधिक रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed