{"_id":"6a56696e6ff517a8aa0b0b47","slug":"delhi-police-constable-who-killed-his-wife-on-her-birthday-commits-suicide-2026-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर पत्नी की हत्या: अब कभी सामने नहीं आएगा ये राज, 36 घंटे बाद पार्क में मिला कातिल पुलिस वाले का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर पत्नी की हत्या: अब कभी सामने नहीं आएगा ये राज, 36 घंटे बाद पार्क में मिला कातिल पुलिस वाले का शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:32 PM IST
सार
पति-पत्नी के बीच छोटे-मोटे झगड़े अक्सर होते रहते हैं। प्रियंका और मनीष के बीच भी झगड़ा था। प्रियंका के परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए उसे परेशान किया जा रहा था लेकिन ऐसी क्या वजह बनी कि मनीष ने प्रियंका की हत्या ही कर दी।
विज्ञापन
1 of 6
सिपाही मनीष और पत्नी प्रियंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली के कल्याणपुरी के ईस्ट विनोद नगर इलाके में रविवार देर रात शिक्षिका पत्नी प्रियंका (32) की गोली मारकर हत्या करने वाले दिल्ली पुलिस के सिपाही मनीष भाटी (32) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। करीब 36 घंटे तक मनीष पुलिस से बचकर भागता रहा।
2 of 6
सिपाही मनीष भाटी ने किया सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
जिस पिस्टल से पत्नी को मारा उसी से खुद को उड़ाया
आखिर में उसने मौत को गले लगाने का फैसला कर उसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसने पत्नी की हत्या की थी। मंगलवार शाम को राहगीरों ने मयूर विहार के होटल क्राउन प्लाजा के पीछे मौजूद पार्क के किनारे खून से लथपथ शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव के पास ही सर्विस पिस्टल भी बरामद हो गई। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मनीष का शव एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक मनीष भाटी के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उसके परिजनों के अलावा दोस्तों व साथियों से पूछताछ कर रही है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
3 of 6
दिल्ली पुलिस के सिपाही मनीष भाटी ने किया सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
जन्मदिन के दिन ली पत्नी की जान
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मूलरूप से सलेमपुर, गौतमबुद्ध नगर निवासी मनीष परिवार के साथ गली नंबर-2, ईस्ट विनोद नगर में रहता था। परिवार में मां दयावती, बड़ा भाई सचिन, उसकी पत्नी व दो बच्चों के अलावा पत्नी प्रियंका थी। वर्ष 2022 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ मनीष स्पेशल सेल में तीन साल तैनात रहा। इसके बाद उसकी तैनाती पूर्वी जिले के एएटीएस में हो गई थी। शादी के बाद से मनीष की पत्नी प्रियंका से अनबन रहती थी। दोनों के बीच विवाद था। रविवार को प्रियंका का जन्मदिन था। उस दिन भी दोनों के बीच अनबन हुई। देर रात को मनीष प्रियंका को लेकर एलबीएस अस्पताल जा रहा था। इस बीच रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पति मनीष और पत्नी प्रियंका
- फोटो : अमर उजाला
जिन रास्तों पर नहीं थे सीसीटीवी, उस रास्ते हुआ था फरार
देर रात उसने मेट्रो पिलर नंबर-90 के पास प्रियंका के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस की छह टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही थीं। उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चूंकि मनीष पुलिस महकमे में था, इसलिए पुलिस से बचने के लिए उसने अपना व पत्नी का मोबाइल गायब कर दिया। उसने जानबूझकर फरार होने के लिए ऐसा रास्ता चुना, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। यही वजह थी कि पुलिस लगातार दिल्ली-एनसीआर में उसकी तलाश करती रही। वारदात के करीब 36 घंटे बाद मंगलवार शाम को उसने मयूर विहार में खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
5 of 6
मनीष और प्रियंका
- फोटो : अमर उजाला
मनीष की मौत के साथ ही राज रह गई प्रियंका की हत्या की वजह
पति-पत्नी के बीच छोटे-मोटे झगड़े अक्सर होते रहते हैं। प्रियंका और मनीष के बीच भी झगड़ा था। प्रियंका के परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए उसे परेशान किया जा रहा था लेकिन ऐसी क्या वजह बनी कि मनीष ने प्रियंका की हत्या ही कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि मनीष के पकड़े जाने के बाद हत्या की वजहों का पता चलेगा। मनीष के आत्महत्या करने के बाद यह राज दफन ही हो गया। अब पुलिस मनीष के परिवार से पूछताछ कर पता करने का प्रयास कर रही है कि आखिर उस रात को ऐसा क्या हुआ था कि मनीष ने पत्नी की हत्या कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।