{"_id":"6a4fa85ef7705b70dc0ddbeb","slug":"rain-in-delhi-ncr-temperature-drops-by-7-to-8-degrees-imd-issues-yellow-alert-2026-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कल का मौसम: 12 घंटे से अधिक लगातार क्यों भीगी दिल्ली? विशेषज्ञ ने बताई वजह; कल भी अलर्ट, पढ़ें पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल का मौसम: 12 घंटे से अधिक लगातार क्यों भीगी दिल्ली? विशेषज्ञ ने बताई वजह; कल भी अलर्ट, पढ़ें पूर्वानुमान
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:26 PM IST
सार
सफदरजंग मानक केंद्र में बुधवार सुबह 8:30 से बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे तक 105.4 एमएम बारिश हुई। लगातार बारिश से दिल्ली में ठंडक महसूस हुई, तापमान 7 से 8 डिग्री तक गिर गया। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
1 of 12
दिल्ली में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में दो दिन से हो रही बारिश ने राजधानी को पानी से लबालब कर दिया है। बृहस्पतिवार को भी सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। बुधवार देर रात से ही कई इलाकों में जमकर बदरा बरसे। हालांकि, इस राहत के साथ कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा।
2 of 12
दिल्ली में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने खबर लिखे जाने तक कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की बहुत संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 100 और न्यूनतम आर्द्रता 84 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि, सफदरजंग मानक केंद्र में बुधवार सुबह 8:30 से बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे तक 105.4 एमएम बारिश हुई।
3 of 12
दिल्ली में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
बारिश से दिल्ली में ठंडक, तापमान 7 से 8 डिग्री तक गिरा
आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 7 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.4 डिग्री कम है। यहां 24 घंटे में 1.6 डिग्री की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे है। साथ ही, पालम में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
दिल्ली में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री कम रहा। इसके अलावा, लोदी रोड में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री और न्यूनतम 24.2 डिग्री रहा। यहां अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री और न्यूनतम में एक डिग्री की गिरावट आई। रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम 21.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में अधिकतम 28.4 डिग्री और न्यूनतम 24.8 डिग्री तापमान रहा।
विज्ञापन
5 of 12
दिल्ली में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
कल भी बारिश का यलो अलर्ट जारी
दिल्ली में अगले छह दिन तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की स्थिति भी बन सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।