{"_id":"63026ac67806ff109e2e1649","slug":"delhi-police-not-allow-to-sanyukt-kisan-morcha-to-protest-at-jantar-mantar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kisan Mahapanchayat : जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत आज, पुलिस की अनुमति नहीं, दिल्ली की सीमाओं पर बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Mahapanchayat : जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत आज, पुलिस की अनुमति नहीं, दिल्ली की सीमाओं पर बैरिकेडिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 22 Aug 2022 09:30 AM IST
सार
Kisan Mahapanchayat : दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अनुमति नहीं देने की सूरत में किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हालांकि जो किसान नई दिल्ली में आ चुके हैं वह जंतर-मंतर जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस किसानों के रुख को देखते हुए सुबह ही अपनी रणनीति तय करेगी।
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली पहुंचे किसान
- फोटो : ANI
Link Copied
संयुक्त किसान मोर्चा ने आज जंतर-मंतर पर महापंचायत करने का एलान किया है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने किसानों को जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में ये तय नहीं है कि किसानों का क्या रुख रहेगा। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अनुमति नहीं देने की सूरत में किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हालांकि जो किसान नई दिल्ली में आ चुके हैं वह जंतर-मंतर जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस किसानों के रुख को देखते हुए सुबह ही अपनी रणनीति तय करेगी।
Trending Videos
2 of 8
दिल्ली के बॉर्डरों पर की गई बैरिकेडिंग
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारियों ने बताया कि किसानों ने महापंचायत के लिए अनुमति मांगी थी। नई दिल्ली जिला पुलिस ने जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। बॉर्डरों पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। किसानों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। दिल्ली के अलावा नई दिल्ली के बॉर्डर को रविवार रात से ही सील कर दिया गया। किसानों को व उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों को नई दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। नई दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। चेकिंग के बाद ही लोगों को दिल्ली में प्रवेश करने दिया जा रहा था। पूरी दिल्ली पुलिस को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
दिल्ली पहुंचे किसान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ किसान व किसान नेता नई दिल्ली में आ चुके हैं। ये गुरुद्वारे व धार्मिक स्थलों पर रूके हुए हैं। इन किसानों को जंतर-मंतर पर आने की अनुमति होगी। हालांकि तय सीमा से ज्यादा किसानों को जंतर-मंतर पर एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसानों का रुख स्पष्ट नहीं होने से दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से रविवार देर रात तक कोई स्पष्ट निर्देश नहीं आए थे।
4 of 8
दिल्ली के बॉर्डरों पर की गई बैरिकेडिंग
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली जिले में कई मार्गों पर ट्रैफिक भारी रहेगा
किसान नेताओं ने महापंचायत के लिए ट्रैफिक पुलिस से अनुमति नहीं मांगी है। इसके बावजूद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को आशंका है कि काफी संख्या करीब चार से पांच हजार की संख्या में किसान जंतर-मंतर आ सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के नई दिल्ली जिले के डीसीपी आलाप पटेल ने बताया कि महापंचायत के चलते टॉलस्टॉय मार्ग, संसद मार्ग, बाहरी सर्किल कनॉट प्लेस से विंडसर प्लेस तक जनपथ, बाहरी सर्किल कनॉट प्लेस, अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग व पंडित पंत मार्ग पर ट्रैफिक सुबह 10 से लेकर देर शाम तक भारी रह सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि या तो वह पहले ही अपनी यात्रा तय करे ले या फिर नई दिल्ली में आने से बचें।
विज्ञापन
5 of 8
दिल्ली पहुंचे किसान
- फोटो : अमर उजाला
बॉर्डर पर किए गए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, लोहे और कंक्रीट के बैरिकेड रखे गए
जंतर मंतर पर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य किसान संगठनों के महापंचायत को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस किसानों को बॉर्डर पर रोकने की कोशिश कर रही है। इसके लिए बाहरी जिला पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एसीपी के निगरानी में कई निरीक्षकों की टीम को तैनात कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे से बार्डर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बॉर्डर के पास सड़क के किनारे बैरिकेड और कंक्रीट के ढांचे रखवाए गए हैं। ताकि जरुरत पड़ने पर उसे सड़क पर रखकर किसानों का रास्ता रोका जा सके। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने क्रेन भी मंगवाई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।