सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: उमस भरी गर्मी से रहा बुरा हाल, जानें कैसा रहेगा सोमवार को मौसम का हाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
delhi weather forecast people were troubled whole day due to the sultry heat know the weather of monday
गर्मी से परेशान महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में रविवार को उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, यह राहत कुछ देर के लिए मिल पाई। तेज धूप निकलने की वजह से उमस की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी कमोबेश इसी तरह का मौसम रहेगा। 

Trending Videos
delhi weather forecast people were troubled whole day due to the sultry heat know the weather of monday
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने एक दिन पहले रविवार के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई थी। ऐसे में सुबह से तेज धूप की वजह से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। दोपहर बाद नई दिल्ली समेत कुछ इलाकों में बादलों ने कुछ देर के लिए डेरा डाला और हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। पालम इलाके में 9.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather forecast people were troubled whole day due to the sultry heat know the weather of monday
गर्मी के बीच जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 35.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 61 से 92 फीसदी तक रिकॉर्ड किया गया। 

delhi weather forecast people were troubled whole day due to the sultry heat know the weather of monday
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चलेगा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान है। इसके अगले दिन तेज गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है व 35 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। 

विज्ञापन
delhi weather forecast people were troubled whole day due to the sultry heat know the weather of monday
गर्मी से बचने के लिए लोग कुछ इस तरह से कर रहे हैं जतन। - फोटो : अमर उजाला।

अधिकतम तापमान- 35 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 6:54 बजे
सूर्योदय का समय: 5:55 बजे
-आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर अधिक रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed