सब्सक्राइब करें

Delhi Weather : आज भी राहत की उम्मीद; जानें कैसा रहेगा रविवार को मौसम का मूड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Aug 2022 03:59 AM IST
विज्ञापन
according to Meteorological Department monsoon remain active in delhi for the next three days
दिल्ली में जमकर बरसे बदरा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पर कुछ दिन मौसम मेहरबान रहने वाला है। कल बारिश हुई थी। आज भी राहत के आसार हैं। कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग ने भी मौसम की मेहरबानी की उम्मीद जताई है। 

कल दिल्ली के कुछ इलाकों में जमकर बारिश हुई तो कुछ इलाकों में सिर्फ बादल ही घिरकर रह गए। सबसे अधिक 21.6 मिमी बारिश लोधी रोड में दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली में मानसून सक्रिय रहेगा। इस कड़ी में 24 घंटे में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। 

Trending Videos
according to Meteorological Department monsoon remain active in delhi for the next three days
दिल्ली में जमकर बरसे बदरा - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने एक दिन पहले शाम तक हल्की बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि, दोपहर से ही बादलों ने डेरा डाला और कुछ जगहों पर झमाझम बारिश रिकॉर्ड हुई। दक्षिणी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि मध्य और नई दिल्ली इलाके में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, अन्य इलाकों में सिर्फ बादल ही छाकर रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
according to Meteorological Department monsoon remain active in delhi for the next three days
दिल्ली में जमकर बरसे बदरा - फोटो : अमर उजाला

विभाग के मुताबिक, आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर 6.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 32.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 69 से 83 फीसदी रहा। पूसा में 20 और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, पालम में 5.7, रिज में एक और मुंगेशपुर में 4.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

according to Meteorological Department monsoon remain active in delhi for the next three days
दिल्ली में जमकर बरसे बदरा - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली में मानसून सक्रिय रहेगा। अगले 24 घंटे में भी हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, सोमवार को भी हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। 

विज्ञापन
according to Meteorological Department monsoon remain active in delhi for the next three days
दिल्ली में जमकर बरसे बदरा - फोटो : अमर उजाला

अधिकतम तापमान- 34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 6:55  बजे
सूर्योदय का समय: 5:54 बजे
-दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश की संभावना। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर अधिक रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed