सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava: जानिए कैसी है गजोधर भैया की हालत? डॉक्टरों और उनके भाई दीपू ने दी जानकारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 20 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastav latest news in hindi Know Raju Srivastav condition is doctors and his brother gave information
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी हालत में सुधार होगा। वहीं उनके छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजू श्रीवास्तव देश के सबसे बड़े अस्पताल में सबसे अच्छे डॉक्टर की निगरानी में हैं। डॉक्टर अपना 100 फीसदी दे रहे हैं। राजू की हालत भी धीरे-धीरे सुधर रही है। जल्दी गजोधर भैया (राजू श्रीवास्तव) कॉमेडी की दुकान पर हम सबको हंसाने आएंगे। गजोधर भैया फाइटर हैं, जल्दी जीतेंगे। बता दें कि राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से एम्स में भर्ती हैं। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 



 

Trending Videos
Raju Srivastav latest news in hindi Know Raju Srivastav condition is doctors and his brother gave information
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को देश-विदेश से कई फोन राजू की पत्नी के पास आए थे और उन्होंने कुशलक्षेम पूछी। राजू के बचपन के मित्र भजन गायक आशू त्रिपाठी ने किदवई नगर स्थित राधा माधव मंदिर में भजन की प्रस्तुतियां देकर राजू के स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा समेत अन्य शुभचिंतक मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastav latest news in hindi Know Raju Srivastav condition is doctors and his brother gave information
राजू श्रीवास्तव - फोटो : instagram/rajusrivastavaofficial/
भाई दीपू बोले, राजू की हालत में हो रहा सुधार

राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य से संबंधित अफवाहों को लेकर पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट कर रहे हैं। इसके बाद शुक्रवार को भी राजू के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने वीडियो जारी करके कहा कि कुछ लोग बिना परिवार से बात किए उल्टी सीधी पोस्ट कर रहे हैं। बिना पुष्टि के हर चीज सोशल मीडिया पर अपडेट कर देते हैं। पता नहीं लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं?


 
Raju Srivastav latest news in hindi Know Raju Srivastav condition is doctors and his brother gave information
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

कहा कि देश के वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। पिछले दिनों की तुलना में उनकी हालत में भी सुधार हो रहा है। वह जल्द ही इस जंग को जीतकर अपनी कॉमेडी की दुकान फिर से सजाएंगे। उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर देश-दुनिया में दुआएं की जा रही हैं। लोगों की दुआएं काम आएंगी।


 
विज्ञापन
Raju Srivastav latest news in hindi Know Raju Srivastav condition is doctors and his brother gave information
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

राजू श्रीवास्तव के स्वस्थ होने की कामना की
श्री हरि कृष्णा रासलीला सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बर्रा-8 में भगवान कृष्ण से राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पदाधिकारियों ने हवन में आहुति दी। इस दौरान पूर्व विधायक अजय कपूर, दिनेश पांडेय, संजीव मिश्रा, शिवचंद्र, केडी सचान, कुलदीप पाल आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed