सब्सक्राइब करें

हर ओर पानी: हिमाचल में तीन बच्चों सहित 18 की मौत, उत्तराखंड में चार लोगों ने गंवाई जान, कई लोग लापता

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Aug 2022 03:34 PM IST
विज्ञापन
Cloudburst Caused Floods in Himachal and Uttarakhand Bridge Collapse and Highways Closed, UP Flash Flood News
हिमाचल और उत्तराखंड में तबाही - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। अब तक हिमाचल में तीन बच्चों सहित 18 की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में चार लोगों ने जान गंवाई  है। दोनों राज्यों के कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड में देहरादून के पास मालदेवता सरखेत, टिहरी और यमकेश्वर इलाके में बादल फटने से भारी तबाही मची है। हिमाचल प्रदेश में भी मंडी और चंबा जिले में बादल फटा है। बादल फटने से कई लोग दब गए हैं। एक बच्ची का शव मिला है जबकि 15 से 20 लोग बह गए हैं। कई गाड़ियां बह गई हैं। चंबा में भूस्खलन से मां बेटे सहित तीन से चार लोग मलबे के नीचे दब गए। जिससे तीन की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में भारी बरसात होने के कारण रेलवे चक्की पुल रात को बह गया। वहीं, भारी बारिश को देखते हुए चंबा, मंडी के बाद कांगड़ा और कुल्लू जिले में भी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में भी गंगा और यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। यूपी के कई शहरों बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं।
Trending Videos
Cloudburst Caused Floods in Himachal and Uttarakhand Bridge Collapse and Highways Closed, UP Flash Flood News
हिमाचल में तबाही - फोटो : अमर उजाला
मंडी जिला के बागी में बादल फटा, बच्ची का शव मिला
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई है। जिला के मंडी-कटौला-पराशर मार्ग पर बागी नाला में बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी कहर बरपाया है। यहां बाढ़ की चपेट में आने से एक पूरा परिवार लापता हो गया है। राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों को एक बच्ची का शव मिला है, जबकि अन्य 5 लोग लापता हैं। बादल फटने के बाद रात बागी से पुराने कटौला तक दर्जनों परिवारों ने अपने घर छोड़ कर सुरक्षित जगहों पर रात बिताई है। बागी नाले पर बनाया पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह कस्बे थुनाग बाजार में भी नाले की बाढ़ ने दर्जनों दुकानों और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। थुनाग बाजार में भी भारी तबाही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cloudburst Caused Floods in Himachal and Uttarakhand Bridge Collapse and Highways Closed, UP Flash Flood News
मंडी में तबाही। - फोटो : संवाद
मंडी के गोहर में  हादसा, पंचायत प्रधान समेत परिवार के आठ लोग दबे
मंडी जिला के गोहर विकास खंड के अंतर्गत काशण में भयंकर भूस्खलन से पंचायत प्रधान खेम सिंह का घर जमींदोज़ हो गया है। बताया जाता है कि मकान के अंदर खेम सिंह सहित परिवार के आठ लोग दबे हैं। इस समय स्थानीय लोग स्वयं जमींदोज हुए मकान के लिंटर को तोड़कर अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भयंकर मलबे के आगे उनकी एक नहीं चल रही। हालांकि प्रशासन की ओर से तहसीलदार दल-बल सहित घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं, लेकिन सड़क अवरुद्ध होने से चलते वह मौका पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्थानीय पंचायत के उपप्रधान ने बताया कि वह ग्रामीणों के सहयोग से लिंटर तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मकान के पहली मंजिल में लिंटर और दूसरी मंजिल में चादरें डाली गई थी।
Cloudburst Caused Floods in Himachal and Uttarakhand Bridge Collapse and Highways Closed, UP Flash Flood News
सड़क क्षतिग्रस्त। - फोटो : संवाद
मंडी-पठानकोट हाईवे भूस्खलन की वजह से बंद
मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे जगह-जगह पर भूस्खलन से बंद हो गया है। सैकड़ों यात्री भूखे प्यासे जाम में फंसे हैं। कोटरोपी के पास पहाड़ी दरकने से NH की सड़क का नामोनिशां मिट गया है। कोटरोपी में इस बार जोगेंद्रनगर की तरफ को नाले के ऊपर की पहाड़ी ने कहर मचाया है। यहां स्थानीय ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन और दर्जनों पेड़ मलबे में समा गए हैं। जानमाल का कोई नुकसान नही है। पहाड़ी का सारा मलबा नीचे आने से सास्ती गांव में अफरातफरी मच गई है। उपमंडल के सभी राजमार्ग बंद हैं। 
विज्ञापन
Cloudburst Caused Floods in Himachal and Uttarakhand Bridge Collapse and Highways Closed, UP Flash Flood News
मकान में घुसा मलबा - फोटो : संवाद
चंबा में मलबा में दबने से दंपती और बेटे की मौत
वहीं, चंबा जिले में भारी बारिश से दीवार तोड़ मकान में टनों मलबा घुस गया। जिससे तीन लोग लापता हो गए। ग्रामीण और प्रशासनिक टीमें लापता पति, पत्नी और बेटे के शव बरामद कर लिए हैं। भटियात क्षेत्र की बनेट पंचायत के जुलाडा वार्ड नंबर एक में बारिश ने तबाही मचाई है। देर रात दो बजे की घटना बताई जा रही है। 
मलबे में दबे पति-पत्नी और बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी भेज दिया गया है। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed