{"_id":"62ffb8dae7bcea29a4280ea5","slug":"delhi-weather-forecast-meteorological-department-expressed-possibility-of-rain-on-weekend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: लोग उमस भरी गर्मी के सितम से परेशान, आज और कल बारिश की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: लोग उमस भरी गर्मी के सितम से परेशान, आज और कल बारिश की उम्मीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 20 Aug 2022 04:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली का मौसम
- फोटो : amar ujala
Link Copied
उत्तर भारत में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण राजधानी में लोग उमस भरी गर्मी के सितम से परेशान हैं। हालांकि, शनिवार को मध्यम रफ्तार से हवा चलने के साथ शाम तक हल्की बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी हल्की बारिश के आसार हैं।
Trending Videos
2 of 4
दिल्ली का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में सुबह से ही सूरज के कड़े तेवर और उमस की वजह से लोगों का बुरा हाल रहा। दिन में रूक-रूक कर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा, लेकिन राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 35.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी का स्तर अधिक होने की वजह से उसम से लोग बेहाल रहे। हवा में नमी का स्तर 58 से 86 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
दिल्ली का मौसम
- फोटो : फाइल फोटो
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा। दिनभर मध्यम रफ्तार से हवाएं चलने के साथ शाम तक मौसम करवट ले सकता है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। रविवार को भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी और शाम तक हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
4 of 4
दिल्ली-एनसीआर का मौसम
- फोटो : PTI
अधिकतम तापमान- 35 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 6:56 बजे
सूर्योदय का समय: 5:54 बजे
-दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी चलेगी। शाम तक मौसम के करवट लेने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।