{"_id":"5ce3ddbfbdec2207737665e9","slug":"delhi-police-si-rajkumar-was-on-miscreants-target-from-december-15-days-ago-get-warning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः दिसंबर से बदमाशों के निशाने पर थे एसआई राजकुमार, 15 दिन पहले ही मिली थी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः दिसंबर से बदमाशों के निशाने पर थे एसआई राजकुमार, 15 दिन पहले ही मिली थी ये चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 21 May 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
si murder
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
दिल्ली के विवेक विहार इलाके के ज्वाला नगर और कस्तूरबा नगर में बड़ी संख्या में लोग शराब व अन्य मादक पदार्थों का धंधा करते हैं। एसआई राजकुमार इनका विरोध करते थे। इसकी वजह से वह पिछले काफी समय से बदमाशों के निशाने पर थे। आगे पढ़ें दिसंबर में क्या हुआ था ऐसा जो बना एसआई के मौत की वजह और 15 दिन पहले मिली थी क्या चेतावनी...
Trending Videos
2 of 5
si murder
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल दिसंबर 2018 में कस्तूरबा नगर चौक के पास एक पुलिस बूथ बनाया गया था। वहां पर पुलिस पिकेट भी तैनात रहने लगी थी। इलाके में शराब तस्करी व मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों को लगता है कि पुलिस बूथ और पुलिस पिकेट लगवाने के पीछे राजकुमार का हाथ है। इसी बात से वह उनके निशाने पर रहते थे। राजकुमार लंबे समय से कस्तूरबा नगर में रह रह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
si murder
- फोटो : अमर उजाला
यही वजह है कि वह अपने मोहल्ले की सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। वह आरडब्ल्यूए के सचिव भी रहे। इलाके में होने वाले गैर कानूनी धंधों जैसे शराब तस्करी, मादक पदार्थों की बिक्री व अन्य अपराधों के खिलाफ वह आवाज उठाते रहते थे। यही वजह है कि इलाके के बदमाश उन्हें मारने की साजिश रच रहे थे। इसकी भनक जब आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बबली को लगी तो उन्होंने 15 दिन पहले राजकुमार को सावधान रहने के लिए कहा था।
4 of 5
si murder
- फोटो : अमर उजाला
बेटी वैशाली ने बताया कि ड्यूटी के बावजूद उसके पिता अपना सामाजिक दायित्व भी पूरी तरह निभाते थे। आरडब्ल्यूए में रहने के अलावा वह मोहल्ले की साफ-सफाई, पौधों को लगवाने और अन्य सामाजिक कार्यों में जुटे रहते थे। इलाके में बढ़ते अपराध के बाद जिला पुलिस ने कस्तूरबा नगर चौक पर पुलिस बूथ बना दिया था। गैर कानूनी धंधा करने वालों को लगता था कि बूथ या चौकी राजकुमार ने बनवाई है। इसकी वजह से वह उनके निशाने पर थे।
विज्ञापन
5 of 5
si murder
- फोटो : अमर उजाला
वैशाली ने बताया कि रविवार को जब उन पर हमला हो रहा था तो उस समय बूथ बंद था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन कराने की बात कर रहे हैं।
आरोपी भूरी को हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके खिलाफ 31 अपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों के बीच झगड़े की क्या वजह थी, इसकी जांच की जा रही है।- आलोक कुमार, संयुक्त आयुक्त, पूर्वी रेंज
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।