सब्सक्राइब करें

दिल्ली में पीट-पीटकर पुलिसवाले की हुई थी हत्या, अब परिवार को धमकी दे रहा आरोपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 21 May 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
delhi police si rajkumar who was beaten to death daughter says accused threatening family
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में विवेक विहार इलाके के कस्तूरबा नगर में एसआई राजकुमार की हत्या मामले में उसकी बेटी का बड़ा बयान सामने आया है। सब-इंस्पेक्टर की बेटी ने विवेक विहार के एसएचओ को खत लिखकर अपने परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Trending Videos
delhi police si rajkumar who was beaten to death daughter says accused threatening family
- फोटो : अमर उजाला

बेटी ने इस पत्र में जानकारी दी कि आरोपी उसे और उसके परिवार को धमका रहा है इसलिए उसके परिवार को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए। उसने ये भी मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi police si rajkumar who was beaten to death daughter says accused threatening family
- फोटो : अमर उजाला

गम में डूबे परिजन, सता रहा बदमाशों का खौफ
एसआई राजकुमार की मौत के बाद से उनके परिवार में मातम का माहौल है। पत्नी शशि बाला बार-बार रोते हुए अपनी सुध-बुध खो रही थी। राजकुमार घर में इकलौते पुरुष सदस्य थे। मां को इसी बात की चिंता है कि बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है तो अब उनका क्या होगा। शशिबाला का आरोप है कि वीडियो बनाने का बहाना बनाकर उसके पति को मारा गया है। राजकुमार भी अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे। इसीलिए उन्होंने अपनी व परिवार की सुरक्षा के लिए घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए थे। पुलिस ने घर के डीवीआर से सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ली है।

delhi police si rajkumar who was beaten to death daughter says accused threatening family
- फोटो : अमर उजाला

बेटी को ज्वाइन करनी थी सरकारी नौकरी

राजकुमार रविवार को बेहद खुश थे। उनकी खुशी की वजह बेटी की सरकारी नौकरी लगना थी। सोमवार को बेटी को नौकरी ज्वाइन करनी थी। बड़ी बेटी रजनी की दो दिन पूर्व ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) में डाटा ऑपरेटर की नौकरी लगी थी। उसे नोएडा स्थित कार्यालय में जाकर ज्वाइन भी करना था, लेकिन राजकुमार बेटी की खुशी देखने से पहले ही दुनिया छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
delhi police si rajkumar who was beaten to death daughter says accused threatening family
- फोटो : अमर उजाला

रजनी ने बताया कि पिता ने उन्हें बेटों की तरह पाला। उनका सपना था कि बेटियां पढ़-लिखकर किसी ऊंची पोस्ट पर नौकरी करें। परिवार की यह खुशी राजकुमार की मौत के बाद गम में बदल गई। पूरे परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed