राजधानी में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं। इस कड़ी में दिल्ली-एनसीआर में बदरा जमकर भिगो रहे हैं। बीते 24 घंटे में सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 0.8 मिमी व सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 8.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गर्त के मध्य भारत में पहुंचने की वजह से अगले एक सप्ताह तक उत्तर भारत में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ेंगी। हालांकि, अगले दो दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं।
Delhi Weather: फिर उमस भरी गर्मी से होगा बुरा हाल, जानें कैसा रहेगा वीकेंड पर मौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि के मुताबिक, ओडिसा में निम्न दाब वाला क्षेत्र बनने की वजह से मध्य भारत के हिस्सों में मानसून सक्रिय है। इस वजह से गुजरात और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में अच्छी बारिश के आसार हैं। हालांकि, इस बीच दिल्ली-एनसीआर में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे व छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं, स्काईमेट वेदर प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद धूप निकलने से उमस बढ़ेगी।
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि, सुबह से ही आसमान में काले बादलों का डेरा रहा। सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर दोपहर तक रिमझिम बारिश के साथ बना रहा। दोपहर बाद धूप निकलने की वजह से उमस से लोग बेहाल रहे। हवा में नमी का स्तर 87 से 95 फीसदी रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार कम 30.4 व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आयानगर में सबसे अधिक 24.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वही, पालम में 15.1 मिमी, पूसा में 13 मिमी व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सात मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है।
न्यूनतम तापमान- 26 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:09 बजे
सूर्योदय का समय: 5:46 बजे
-आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना। दोपहर बाद निकल सकती है धूप। हवा में नमी का स्तर रहेगा अधिक।