{"_id":"6393592be4cd4a6f495a045e","slug":"delhi-weather-news-delhi-will-get-colder-from-next-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: दिल्ली में अगले सप्ताह से और बढ़ेगी ठंड, 15 दिसंबर तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: दिल्ली में अगले सप्ताह से और बढ़ेगी ठंड, 15 दिसंबर तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 10 Dec 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Weather in Delhi NCR
- फोटो : PTI
Link Copied
दिल्ली में अगले सप्ताह से ठंड और बढ़ेगी। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण इसका असर तीन से चार दिन में मैदानी इलाकों में देेखने को मिलेगा। मौसम में तेजी से बदलाव होने से 15 दिसंबर तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
Trending Videos
2 of 6
Delhi Weather
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में गुनगुनी धूप ने ठंंड से राहत दी। सुबह कोहरा भी देखने को मिला। जैसे-जैसे दिन निकला कोहरे की तीव्रता कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
weather and Air pollution Delhi air in very poor category people upset due to cold and fog
- फोटो : ANI
दिल्ली के कुछ मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। दो से तीन दिन अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रहेगा।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
उधर, दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक बार फिर बेहद खराब हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, हवा की रफ्तार और तापमान से वायु गुणवत्ता में अगले तीन दिनों में सुधार की संभावना है। इस दौरान हवा बेहद खराब (निचले सिरे) या खराब (ऊपरी छोर पर) रहने की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 6
दिल्ली में प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 314 दर्ज की गई है। एनसीआर के दूसरे शहरों की एक्यूआई 300 से कम यानी खराब श्रेणी में रही। दिल्ली के एक्यूआई में पिछले 24 घंटे में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पीएम-2.5 और पीएम-10 की प्रदूषण में करीब 55 फीसदी हिस्सेदारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।