सब्सक्राइब करें

प्रदूषण पर सख्ती: पुराने वाहनों के सड़क पर उतरते ही किए जाएंगे जब्त, अबतक पांच हजार से ज्यादा वाहन हुए स्क्रैप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 Oct 2022 03:13 AM IST
विज्ञापन
Driving without PUCC vehicle in Delhi will attract a fine of Rs 10000
वाहन के धुएं की वजह से बढ़ रहा है प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर परिवहन विभाग ने पुराने वाहनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पहले पंजीकृत डीजल वाहनों की मियाद खत्म होने पर उन्हें जब्त कर स्क्रैप करने की कार्रवाई में इस साल तेजी आई है। जनवरी से सितंबर के दौरान परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए प्रवर्तन अभियान के तहत 5904 वाहनों को स्क्रैप करने के लिए जब्त किया गया। यानी हर महीने 656 वाहनों को कबाड़ कर दिया गया।


 

Trending Videos
Driving without PUCC vehicle in Delhi will attract a fine of Rs 10000
वाहन प्रदूषण

हैरानी है कि इनमें से 98 फीसदी से अधिसक वाहन पेट्रोल से चलने वाले हैं। मार्च में 1259 पेट्रोल वाहनों को जब्त किया गया। इसके बाद अप्रैल में 538, मई में 218, जून में 327, जुलाई में 313, अगस्त में 296 जबकि सितंबर में 1013 पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई हुई। जनवरी से सितंबर के दौरान डीजल के कुल 85 वाहनों को जब्त किया गया, जिन्हें स्क्रैप किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Driving without PUCC vehicle in Delhi will attract a fine of Rs 10000
वाहन - फोटो : अमर उजाला

परिवहन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से 25 सितंबर तक कुल 5904 वाहनों को स्क्रैप करने के लिए जब्त किया गया। इनमें 98 फीसदी पेट्रोल वाहन हैं जबकि शेष दो फीसदी डीजल वाहन शामिल हैं। परिवहन विभाग ने दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को नियंत्रित करने के लिए समय समय पर कार्रवाई की जाती रही है। इसके तहत नियंत्रित प्रदूषण के प्रमाण पत्र के बगैर चलने वाले वाहनों का चालान, मियाद खत्म होने वालों वाहनों को स्क्रैप करने सहित लेन प्रवर्तन अभियान की भी अप्रैल से शुरुआत की है। प्रवर्तन की कार्रवाई के साथ ही पुरानी बसों की जगह अगले साल तक दिल्ली के परिवहन बेड़े में 2000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने की जाएंगी। इससे भी प्रदूषण स्तर में काफी सुधार आएगा।

Driving without PUCC vehicle in Delhi will attract a fine of Rs 10000
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला

बगैर पीयूसीसी वाहन चलाने पर होगा 10 हजार रुपये का जुर्माना
वाहनों का नियंत्रित प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसीसी) ना होने पर परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। ग्रैप लागू होने के बाद रोजाना 250-300 वाहनों पर जुर्माना किया जा रहा है। पीयूसीसी के बगैर चल रहे वाहनों के पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Driving without PUCC vehicle in Delhi will attract a fine of Rs 10000
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर शिकंजा कसने के लिए अलग अलग इलाकों में परिवहन विभाग की तरफ से हफ्ते में एक दिन का मेगा अभियान चलाया जाएगा। इससे प्रदूषण में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदूषण स्तर बढ़ने के साथ साथ दिल्ली में वाहनों पर सख्ती भी बढ़ती जाएगी। वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई)के गंभीर स्तर के पार होने पर और सख्ती की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed