Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
Dussehra 2022 Ravanas effigy burnt at Ramlila Maidan actors Prabhas and Kejriwal fired arrows
{"_id":"633db173ef3ac03e16750c2d","slug":"dussehra-2022-ravanas-effigy-burnt-at-ramlila-maidan-actors-prabhas-and-kejriwal-fired-arrows","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धू-धू कर जल उठा रावण: अभिनेता प्रभास और सीएम केजरीवाल ने चलाए तीर, असत्य पर हुई सत्य की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धू कर जल उठा रावण: अभिनेता प्रभास और सीएम केजरीवाल ने चलाए तीर, असत्य पर हुई सत्य की जीत
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 05 Oct 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dussehra 2022
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
राजधानी में बुधवार को अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामलीला मंचन के दौरान प्रभु राम ने बुराई के प्रतीक रावण का संहार करते हुए उसके, उसके भाई कुंभकर्ण व उसके पुत्र मेघनाथ के पुतलों को अग्नि के सुपुर्दं किया। अनेक जगह आयोजित रामलीलाओं में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान प्रभु राम की विजय पर खुश लाखों श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए पूरे वातावरण को राममय बना दिया। राजधानी में करीब पांच सौ जगह रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले जलाए गए। पटाखेबाजी पर प्रतिबंध होने के कारण रामलीला कमेटियों ने हाईटेक साउंड का उपयोग करते हुए पटाखे छोड़ने का अहसास कराया।
Trending Videos
2 of 5
Dussehra 2022
- फोटो : अमर उजाला
लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता व अनेक देशों के राजनयिक भी मौजूद हुए। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन के बाद राम, लक्ष्मण व हनुमान को तिलक कर रामलीला के मंचन का शुभारंभ किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। मंचन के बाद उन्होंने रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों पर तीर चलाए। इसके बाद एक-एक करके तीनों पुतले आग के हवाले कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
धू-धू कर जल उठा रावण
- फोटो : अमर उजाला
लालकिला मैदान में रामलीला मंचन कराने वाली लवकुश रामलीला कमेटी के विजय दशमी पर्व मनाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व अभिनेता प्रभास आए। इस दौरान उन्होंने राम के साथ रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों पर तीर चलाए। कमेटी ने नौ पुतले बनवाए थे। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया। लालकिला मैदान में ही नवश्री धार्मिक लीला कमेटी की ओर से कराई जा रही रामलीला में राम-रावण युद्ध की लीला हुई। यहां पर बड़ी संख्या में आम लोगों ने पुतला दहन कार्यक्रम देखा।
4 of 5
Dussehra 2022
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला मैदान श्रीरामलीला कमेटी के रामलीला में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन ने पुतलों पर तीर चलाए। यहां भी भारी संख्या में लोग रामलीला मंचन देखने आए। श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ ने भी धूमधाम के साथ विजय दशमी मनाई। इस दौरान प्रभु राम ने रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले जलाए।
विज्ञापन
5 of 5
Dussehra
- फोटो : अमर उजाला
आर्दश रामलीला कमेटी अशोक विहार फेज-दो ने भी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए। यहां भरत मिलाप की भी लीला हुई। पीतमपुरा के पीयू ब्लॉक की श्री रामलीला कमेटी ने हाईटेक तकनीक से पुतलों का दहन किया गया और पटाखों के साउंड के लिए साउंड सिस्टम का प्रयोग किया गया। रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के अलावा गो कोरोना गो कोरोना का पुतला भी जलाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।