फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाम से दिल्ली-NCR बेहाल: किसान अभी 200KM दूर, फिर भी 4-6 घंटे लग रहा जाम; जानें कहां से जाएं और कहां से बचें

Wed, 14 Feb 2024 09:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 14 Feb 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Due To Farmer Protest All Borders Of Delhi Sealed People Getting Stuck On Roads For Four To Six Hours
आईटीओ के पास लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली कूच की घोषणा करने वाले किसान बुधवार शाम तक राष्ट्रीय राजधानी से करीब 200 किलोमीटर दूर हैं, लेकिन दिल्लीवासी पिछले तीन दिन से जाम से जूझ रहे हैं। आए दिन प्रमुख मार्गों पर 4 से 6 किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। दिल्लीवासी घंटों जाम में फंस रहे हैं। जाम में फंसे लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि वह इसके लिए किसको कोसे। बुधवार को टीकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर के बुरे हाल थे। इन बॉर्डर्स से सटे इलाकों व मार्गो पर दिनभर जाम रहा। हालांकि गाजीपुर बॉर्डर पर लगे बैरिकेड्स के बीच दूरी बढ़ा दी गई थी। इससे दिल्ली-यूपी जाने-आने वालों को कुछ राहत मिली। बदरपुर व घिटोरनी बॉर्डर पर हालत सामान्य थे। 

Due To Farmer Protest All Borders Of Delhi Sealed People Getting Stuck On Roads For Four To Six Hours
दिल्ली में भीषण जाम - फोटो : ANI

ये बॉर्डर पूरी तरह सील थे-

सिंघु बॉर्डर- 
किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बाद राष्ट्रीय राजधानी की सभी सीमाओं पर पुलिस का कड़ा पहरा कर दिया गया है। किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए बॉर्डर पर कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस की ओर से रास्ते पर बड़े-बड़े सीमेंट के ब्लॉक खड़े कर दिए गए हैं। इसके अलावा बैरिकेडिंग के ऊपर कटीले तार लगाएं गए हैं।  

Due To Farmer Protest All Borders Of Delhi Sealed People Getting Stuck On Roads For Four To Six Hours
दिल्ली-एनसीआर में भीषण जाम - फोटो : ANI

सिंघु बॉर्डर पर सीमेंट के बड़े बड़े ब्लॉक व जर्सी बैरियर रख दिए गए है। इससे जीटी करनाल रोड पर सिंघु बॉर्डर व भलस्वा बॉर्डर पर लोहे के बैरिकेड गाड़ कर पूरी तरह सील कर दिया गया था। जीटी करनाल रोड पर सिंघु बॉर्डर व भलस्वा पर मार्गो को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया है। ऐसे में इन रास्तों से जाने वाले ट्रैफिक को अन्य रास्तों की तरफ परिवर्तित कर दिया गया है। इस कारण आसपास की कॉलोनी व मार्गों पर सुबह से लेकर देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कुछ राहत थी। भलस्वा के पास कंटेनर रखकर जीटी करनाल रोड को पूरी तरह बंद किया हुआ था। भलस्वा से ट्रैफिक को बादली की ओर परिवर्तित कर रहे थे।ऐसे में भलस्ला से जहांगीरपुरी तक दिन भर जाम रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Due To Farmer Protest All Borders Of Delhi Sealed People Getting Stuck On Roads For Four To Six Hours
सड़क पर लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला

टीकरी बॉर्डर-
टीकरी बॉर्डर बुधवार को भी पूरी तरह सील था। सड़क पर जर्सी बैरियर रखकर कंटीले तार लगा कर सील कर दिया गया था।  नांगलोई से जीटी करनाल रोड की तरफ ट्रैफिक को जाने नहीं दिया जा रहा था। नांगलोई से ट्रैफिक को जीटी करनाल रोड की तरफ मोडा हुआ जा रहा था। यहां वाहन नजफगढ व गुरुग्राम होकर हरियाणा रहे थे। इस मार्गों पर ट्रैफिक बढऩे से वाहनों की दिन भर लंबी लाइन लगी रहीं। यहां पर चार ये पांच किलोमीटर जाम लगा रहा। 

विज्ञापन
Due To Farmer Protest All Borders Of Delhi Sealed People Getting Stuck On Roads For Four To Six Hours
आईटीओ के पास वाहनों की लगी कतार - फोटो : भूपिंदर सिंह/अमर उजाला

लामपुर बॉर्डर-
इस बॉर्डर को भी पूरी तरह बंद किया हुआ था। यहां पर वाहनों की पूरी तरह आवाजाही बंद थी। इस बॉर्डर के बंद होने से काफी पहले से ही ट्रैफिक को परिवर्तित किया जा रहा था। यहां ट्रैफिक को घोघा गांव की तरफ परिवर्तित किया जा रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed