{"_id":"65cc2fe3e325479f3d033f9f","slug":"farmers-protest-kisan-andolan-latest-photos-clash-on-shambhu-and-jind-border-2024-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 फोटो: शंभू-जींद बॉर्डर पर टकराव, पथराव... बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने बरसाईं लाठियां; आंसू गैस के गोले भी दागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 फोटो: शंभू-जींद बॉर्डर पर टकराव, पथराव... बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने बरसाईं लाठियां; आंसू गैस के गोले भी दागे
Wed, 14 Feb 2024 12:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/नई दिल्ली/पटियाला/करनाल/रोहतक।
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/नई दिल्ली/पटियाला/करनाल/रोहतक।
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers Protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएसपी गारंटी कानून और कर्जमाफी समेत 12 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पंजाब के किसानों ने सरकार से वार्ता विफल होने के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली के लिए कूच किया। पंजाब के विभिन्न इलाकों से ट्रैक्टर ट्रॉलियों में टेंट व राशन लेकर निकले किसानों को हरियाणा के बॉर्डर पर रोक दिया गया।
Farmer Protest
- फोटो : ANI
जींद में लाठियां बरसाई गईं। दोनों बॉर्डर पर हुए टकराव में लगभग 100 किसान व अंबाला के नारायणगढ़ के डीएसपी आदर्शदीप समेत पुलिस व अर्धसैनिक बलों के 27 जवान घायल हुए हैं। पंजाब-हरियाणा सीमा के 14 में से तीन एंट्री प्वांइट्स पर करीब 20 हजार किसान जमा हैं।
Farmer Protest
- फोटो : ANI
उनको रोकने के लिए हरियाणा में अर्धसैनिक बलों की 64 कंपनियां और पुलिस की 50 कंपनियां तैनात हैं। मंगलवार रात 8 बजे तक पंजाब के किसान कहीं से भी हरियाणा में प्रवेश नहीं कर पाए । तब किसानों ने एलान किया कि अब वे बुधवार को कूच करेंगे। रात को किसानों ने जहां हैं, वहीं डेरा डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer Protest
- फोटो : ANI
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, लाडोवाल और अमृतसर से 10 बजे किसानों के जत्थे दिल्ली कूच के लिए निकले। प्रदर्शनकारियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Farmer Protest
- फोटो : PTI
किसान बॉर्डर पर लगे बैरिकेड हटाने के लिए जेसीबी मशीन भी साथ लेकर निकले हैं। हरियाणा पुलिस की ओर से बॉर्डर पर जैमर लगाने के कारण पंजाब की तरफ भी इंटरनेट सेवाएं बंद हो गई हैं। कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है।