फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कराह उठा दिल्ली-NCR: 29 सीमाएं सील, 7-8 KM लंबा जाम, 3-4 घंटे फंसे रहे लोग; तस्वीरों में देखें दिनभर का नजारा

Tue, 13 Feb 2024 08:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Feb 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
Due to farmer protest all borders of Delhi sealed several kilometer long jam throughout the day
दिल्ली-एनसीआर में लगा लंबा जाम - फोटो : ANI

किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए दिल्ली की सीमाएं सील कर दी गई। सुरक्षा बढ़ाने व जगह-जगह पिकेट चेकिंग से जबरदस्त जाम लग गया। इस जाम से दिल्ली व एनसीआर के लोग कराह उठे। हालात ये थे कि कई मार्गों पर सात से आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दिल्ली व एनसीआर में मंगलवार को एक ही ऐसा मार्ग नहीं दिखा जहां जाम नहीं था। लोग तीन से चार घंटे जाम में फंसे रहे। इस ट्रैफिक जाम के आगे दिल्ली यातायात पुलिसकर्मी व अधिकारी बेबस नजर आए। दिल्ली यातायात पुलिस की हेल्पलाइन की घंटियां दिनभर घनघनाती रहीं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के जरिए लोगों को जाम के बारे में बताती रही। मगर वाहन चालक जहां जाते वहीं वहीं जाम मिलता था।

Due to farmer protest all borders of Delhi sealed several kilometer long jam throughout the day
दिल्ली-एनसीआर में भीषण जाम - फोटो : ANI

किसानों के दिल्ली चलो मार्च की वजह से दिल्ली पुलिस ने सोमवार-मंगलवार रात से ही दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी थीं। सिंघु, टिकरी व गाजीपुर बॉर्डर मुख्य बॉर्डर हैं जहां से किसानों के दिल्ली में प्रवेश की संभावना है। ऐसे में सिंघु बॉर्डर व टीकरी बॉर्डर को जर्सी बैरियर व लोहे की पिकेट बेल्डिंग कर सील कर दिया गया था। इससे दोनों ही तरफ का ट्रैफिक बंद हो गया था। गाजीपुर बॉर्डर पर नीचे के मार्गों को बंद कर दिया गया था। फ्लाईओवर से ट्रैफिक को आने-जाने दिया जा रहा था। वाहनों के आने-जाने के लिकए एक-एक लाइन खोली हुई। इससे दोनों तरफ सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। यहां पर वाहनों की सात से आठ किलोमीटर लाइन लग गई थी।

Due to farmer protest all borders of Delhi sealed several kilometer long jam throughout the day
दिल्ली-एनसीआर में भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला
सिंघु व टिकरी बॉर्डर के बंद होने से ट्रैफिक को परिवर्तित किया गया। इससे जाम बढ़ता चला गया। दिल्ली की सभी सीमाओं का यहीं हाल था। दिल्ली की सीमाओं पर लोग घंटों जाम में फंसे रहे। हालत ये हो गए थे कि ठंडी के इस मौसम में जाम में फंसे लोगों के पसीने छूट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Due to farmer protest all borders of Delhi sealed several kilometer long jam throughout the day
दिल्ली-एनसीआर में भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला

29 सीमाएं व पिकेट चेकिंग से लगा रहा दिनभर जाम
किसानों ने दिल्ली कूच कर संसद भवन व जंतर-मंतर पर प्रर्दशन करने की घोषणा के बाद नई दिल्ली जिले की सभी 29 सीमाएं मंगलवार सुबह ही सील कर दी गई थीं। इन सीमाओं से नई दिल्ली जिले से सटे जिलों की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से पिकेट लगाकर चेकिंग की जा रही थी। इस कारण नई दिल्ली में प्रवेश करने वाले मार्गों या नई दिल्ली जिले की सीमाओं पर सुबह ही वाहनों की लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। दोपहर तक वाहनों की तीन से चार किलोमीटर लंबा जाम लग रहा था।

विज्ञापन
Due to farmer protest all borders of Delhi sealed several kilometer long jam throughout the day
दिल्ली-एनसीआर में भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला

पिकेट चेकिंग से जाम लग रहा था
नई दिल्ली जगह-जगह पिकेट लगाकर चेकिंग की जा रही थी। इस कारण भी लुटियन की दिल्ली जाम से कहराती रही। नई दिल्ली में लोग घंटों जाम में फंसे रहे। दिल्ली पुलिस ने कुछ मार्गो को पूरी तरह बंद किया हुआ था। इससे भी कई इलाकों में जाम लग रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed