{"_id":"5ae1c1dc4f1c1b56098b682d","slug":"eastern-peripheral-expressway-will-be-started-from-29-april","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण और जाम से मुक्ति दिलाने के साथ कई खूबियों वाला है ईस्टर्न पेरिफेरल, 29 अप्रैल से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण और जाम से मुक्ति दिलाने के साथ कई खूबियों वाला है ईस्टर्न पेरिफेरल, 29 अप्रैल से होगा शुरू
Thu, 26 Apr 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Apr 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
eastern peripheral expressway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली को ट्रकों के प्रदूषण और उससे होने वाले जाम से बचाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एनएचएआई) ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तैयार कर लिया है। यह बाहरी राज्यों में जाने वाले वाहन दिल्ली के बाहर-बाहर से निकाल देगा। इसकी इतनी सारी खूबियां हैं कि आप यह खबर पढ़कर ही खुश हो जाएंगे।
2 of 8
eastern peripheral expressway
इसे बनाने के लिए दुनिया के 20 देशों का अध्ययन किया गया है। यह भारत का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे है, जिसमें वाहनों का वजन एंट्री प्वाइंट पर पहुंचने से पहले ही हो जाएगा और यह डिसाइड हो जाएगा कि उक्त वाहन की एंट्री होनी है कि नहीं।
3 of 8
eastern peripheral expressway
दिलचस्प ये है कि अगर वाहन ओवरलोड पाया गया तो एंट्री प्वाइंट के बजाय अपने आप ही एक्जिट गेट खुल जाएगा। यह एक्सप्रेसवे कुंडली(दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) से पलवल तक 6 लेन वाला और 135 किलोमीटर लंबा है। इसे बनाने की लागत 12 हजार करोड़ रुपए आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
eastern peripheral expressway
एनएचएआई के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि इस एक्सप्रेवे में मौजूद कई लैंडमार्क पूरे विश्व के लिए उदाहरण बनेंगे। एनएचएआई के सीजीएम और इस प्रोजेक्ट के प्रमुख बीएस सिंघला ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे को बनाने का समय 30 महीने रखा गया था लेकिन इसे 18 माह में ही पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
5 of 8
eastern peripheral expressway
29 अप्रैल को होगा उद्घाटन, 135 किमी. की दूरी होगी 70 मिनट में पूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन यूपी के बागपत से 29 अप्रैल को करेंगे। यह देश का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे है जिसमें बगीचे बने हैं। इस एक्सप्रेवे पर वाहनों की स्पीड लिमिट 120 किमी/घंटा तय की गई है। इस स्पीड से जाने पर आप 135 किमी की दूरी 70 मिनट में माप सकेंगे। वहीं कुंडली टोल प्लाजा पर डिजिटल गैलरी भी बन रही है। इसमें सब कुछ वर्चुअल होगा जिसे एनएचएआई प्रोजेक्ट की सफलता के तौर पर दिखाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।