आभूषणों के रिटेल कारोबार के मामले में दुनिया के अग्रणी समूह, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अपनी पैठ बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में कंपनी की ओर से एनसीआर क्षेत्र में पांचवां स्टोर खोला गया है। इसके साथ ही भारत सहित दुनिया भर में कंपनी के रिटेल नेटवर्क में शामिल स्टोर की संख्या 216 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री और कंपनी की ब्रांड अंबेसेडर करीना कपूर खान की मौजूदगी में यह स्टोर औपचारिक तौर पर आम जनता के लिए खुल गया।
शादियों के सीजन में करीना के इस लुक को अपनाना चाहेगी हर लड़की, ब्लू ड्रेस ने ढ़ाया कहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मौके पर, मालाबार ग्रुप ग्राहकों के लिए खास उद्घाटन ऑफर की घोषणा की है जिसके तहत ग्राहकों को प्रत्येक 30 हजार रुपये की शॉपिंग पर सोने का सिक्का मिलेगा। खास यह कि इस पेशकश का लाभ एनसीआर में कंपनी के सभी स्टोर पर भी ग्राहकों को 11 मई, 2018 तक मिलेगा।
सालाना 30 हजार करोड़ रुपये के कारोबार वाला मालाबार ग्रुप विविधीकृत है, जिसका कारोबार गोल्ड, रिटेल और रीयल एस्टेंट क्षेत्र में फैला है। नए शो शोरूम के साथ एनसीआर में कंपनी के स्टोर की संख्या पांच तक पहुंच गई है जबकि अगले कुछेक महीनों में तीन और शोरूम खोलने की योजना है। हरियाणा और पंजाब में भी कंपनी चार और शोरूम खोलने की योजना पर काम कर रही है। हाल ही में कंपनी की ओर से नोयडा के सेक्टर 18 में शोरूम खोला गया है।
कंपनी ने हाल ही में अपने ब्रांड अंबेसेडर के रूप में मिस वर्ल्ड मानुशी छिल्लर को नियुक्त किया है। खास यह कि भारत के लिए 17 साल बाद विश्व सुंदरी का ताज जीतनेवाली खूबसूरत मानुशी द्वारा यह पहला ब्रांड समर्थन है। करीना और मानुशी ने हाल ही में ब्राइड्स ऑफ इंडिया सीजन-6 अभियान की शुरुआत की है, जो सेलिब्रेशन ब्राइड विषय पर आधारित है, जिसमें खूबसूरती से तैयार किए गए आभूषणों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया गया है। यह ऐसा कलेक्शन है जिसमें पूरे देश की विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं के सार का मिलाजुला रूप पेश किया गया है।
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की शुरुआत एक सिंगल शोरूम के साथ 1993, हुई थी, जिसका नाम दुनिया के शीर्ष पांच खिलाड़ियों में शुमार हो गया है। मालाबार गोल्ड डायमंड्स का रिटेल नेटवर्क भारत के अलावा सिंगापुर, मलेशिया और जीसीसी देशों जैसे कि यूएई, ओमान, कतर, बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब में फैला है। श्री अहमद ने कहा, “क्वालिटी और बेजोड़ डिजाइन के चलते मालाबार दुनिया भर के ग्राहकों की पसंद बना है। हम प्रत्येक ग्राहक की संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्ध हैं।”