{"_id":"698804e3251c9152ae0357c9","slug":"surajkund-fair-mela-swing-broke-one-end-broke-after-second-video-injuring-13-people-inspector-died-2026-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड हादसे की पूरी कहानी: पहले एक सिरा टूटा, लोग मदद को आए तो दूसरा भी टूट गया, देखें झूला टूटने का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकुंड हादसे की पूरी कहानी: पहले एक सिरा टूटा, लोग मदद को आए तो दूसरा भी टूट गया, देखें झूला टूटने का वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 08 Feb 2026 09:58 AM IST
सार
फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के झूला ग्राउंड में शनिवार शाम करीब सवा छह बजे नाव नुमा सुनामी झूला एक तरफ से टूटकर गिर गया। झूले पर 15 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में 13 लोग घायल हो गए जबकि बचाव कार्य के दौरान पलवल पुलिस लाइन में तैनात 27वीं एचएपी के निरीक्षक जगदीश प्रसाद की मौत हो गई।
फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में झूला टूटने की घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाए जाने से देर रात तक निजी अस्पताल में अफरा-तफरी और बेचैनी का माहौल बना रहा। हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए थे जिनमें से 9 को चार्मवुड विलेज स्थित सुप्रीम अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि 4 घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इमरजेंसी के बाहर देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रही और परिजन अपनों की सलामती के लिए दुआ करते दिखे।
हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस और निजी वाहनों से घायलों को एक-एक कर अस्पताल लाया गया जिससे इमरजेंसी वार्ड के बाहर लगातार हलचल बनी रही। करीब 15 परिजन अस्पताल परिसर में मौजूद रहे जो बार-बार डॉक्टरों से इलाज और मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी लेते दिखे। कई लोग घबराए और परेशान नजर आए जबकि अस्पताल का स्टाफ इलाज और व्यवस्थाओं में जुटा रहा।
Trending Videos
2 of 15
सूरजकुंड मेले में हुए हादसे के बाद पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय रहा। उपायुक्त आयुष सिन्हा, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान और पर्यटन विभाग के एमडी पार्थ गुप्ता देर रात तक अस्पताल में मौजूद रहे और इलाज की व्यवस्थाओं पर नजर रखते रहे। उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 15
टूट कर गिरता झूला
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब नौ बजे हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
4 of 15
मृतक निरीक्षक जगदीश प्रसाद की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल के एसपी ने दी निरीक्षक को श्राद्धांजलि
सूरजकुंड मेले में ड्यूटी के दौरान झूला हादसे में घायल लोगों को बचाते हुए जिला पुलिस के इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद शहीद हो गए। पलवल पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला ने उनकी शहादत को नमन करते हुए कहा कि इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ने अपनी जान की परवाह किए बिना नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी, जिसे पुलिस विभाग कभी नहीं भूलेगा।
पुलिस प्रवक्ता संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने विभाग में 36 वर्षों तक सेवा दी। हाल ही में उनका स्थानांतरण चांदहट थाना प्रभारी से जिला पुलिस लाइन किया गया था और 31 मार्च को वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनकी शहादत पूरे जिले के लिए अपूरणीय क्षति है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।