सब्सक्राइब करें

सूरजकुंड में टूटा सुनामी झूला: कौन हैं जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद? दो साल में होने वाले थे रिटायर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 10:43 PM IST
सार

निरीक्षक जगदीश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले थे और पलवल पुलिस लाइन में तैनात थे। करीब दो साल बाद उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। 

विज्ञापन
Tsunami swing collapses in Surajkund mela Who is Inspector Jagdish Prasad
इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

सूरजकुंड मेले में शनिवार की शाम सुनामी झूला टूटने से 13 लोग घायल हो गए। जबकि पलवल पुलिस लाइन में तैनात 56 वर्षीय निरीक्षक जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं जगदीश प्रसाद दो साल बाद रिटायर होने वाले थे।

Trending Videos
Tsunami swing collapses in Surajkund mela Who is Inspector Jagdish Prasad
सूरजकुंड मेले में टूटा झूला - फोटो : अमर उजाला

झूले पर सवार थे 15 लोग
जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब सवा छह बजे हुआ। झूला ग्राउंड में स्थित सुनामी झूले पर करीब 15 लोग सवार थे। फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा था तभी झूले का दूसरा हिस्सा भी टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। इसमें करीब 13 लोग घायल हो गए। सभी को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने निरीक्षक जगदीश को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tsunami swing collapses in Surajkund mela Who is Inspector Jagdish Prasad
सूरजकुंड मेले में हादसा, इंस्पेक्टर जगदीश - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के रहने वाले थे जगदीश प्रसाद
निरीक्षक जगदीश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले थे और पलवल पुलिस लाइन में तैनात थे। करीब दो साल बाद उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। शनिवार को उनकी ड्यूटी सूरजकुंड मेले में लगी थी। जैसे ही उन्हें झूला टूटने की सूचना मिली वे तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को बचाने में जुट गए। इसी दौरान झूले का दूसरा हिस्सा टूटकर उनके सिर पर गिर गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Tsunami swing collapses in Surajkund mela Who is Inspector Jagdish Prasad
सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

महा चौपाल पर होने वाला कार्यक्रम किया गया रद्द
सूरजकुंड मेले के गेट नंबर दो पर एक सजावटी गेट भी गिर गया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में महा-चौपाल पर आयोजित होने वाला एक कार्यक्रम भी एहतियातन रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
Tsunami swing collapses in Surajkund mela Who is Inspector Jagdish Prasad
सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

एफआईआर दर्ज
हादसे में करीब 13 लोग घायल हुए हैं और एक निरीक्षक की मौत हुई है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। - आयुष सिन्हा, उपायुक्त

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed