{"_id":"65cd8856d2d9ff4c7800b4c1","slug":"farmer-protest-photo-clash-again-on-shambhu-data-singh-wala-border-police-fired-tear-gas-shells-rubber-bullets-2024-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: शंभू-दातासिंह वाला सीमा पर फिर टकराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले-रबड़ बुलेट; किसानों का बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Photos: शंभू-दातासिंह वाला सीमा पर फिर टकराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले-रबड़ बुलेट; किसानों का बड़ा एलान
Thu, 15 Feb 2024 10:25 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/करनाल/रोहतक/पटियाला
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/करनाल/रोहतक/पटियाला
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:25 AM IST
विज्ञापन
Farmer Protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लिए निकले पंजाब के किसानों और सुरक्षाबलों के बीच बुधवार को दूसरे दिन भी कई बार टकराव हुआ। दातासिंह वाला बॉर्डर पर रबड़ की गोलियां लगने से पांच किसान और शंभू बॉर्डर पर एक एएसआई समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। दातासिंह वाला बॉर्डर पर किसानों ने हरियाणा सीआईडी के कर्मचारी सत्येंद्र पाल सिंह को बंधक बना लिया।
Farmer Protest
- फोटो : पीटीआई
उनका कहना है कि वह किसानों के साथ हैं, मगर आंदोलन में शामिल होने का फैसला बैठक के बाद लेंगे। उधर, दूसरी तरफ केंद्र सरकार से दो बार वार्ता विफल होने के बाद दिल्ली कूच पर अड़े किसानों और केंद्र सरकार के बीच अब वीरवार को चंडीगढ़ में शाम पांच बजे तीसरे दौर की बातचीत होगी।
Farmer Protest
- फोटो : पीटीआई
उनका कहना है कि वह किसानों के साथ हैं, मगर आंदोलन में शामिल होने का फैसला बैठक के बाद लेंगे। उधर, दूसरी तरफ केंद्र सरकार से दो बार वार्ता विफल होने के बाद दिल्ली कूच पर अड़े किसानों और केंद्र सरकार के बीच अब वीरवार को चंडीगढ़ में शाम पांच बजे तीसरे दौर की बातचीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer Protest
- फोटो : पीटीआई
बुधवार दिन में हांसी, हिसार, फतेहाबाद से किसानों के जत्थे पंजाब के किसानों के समर्थन में शंभू बार्डर और दातासिंह वाला बार्डर पर पहुंच गए। कैथल में भाकियू के धन्ना भगत गुट नेआंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि हिसार के गांव सिसाय में महापंचायत बुलाई है।
विज्ञापन
Farmer Protest
- फोटो : पीटीआई
वहीं, माजरा खाप के प्रधान गुरविंदर संधु, कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश और नौगामा खाप के प्रधान सुरेश ने कहा कि यदि पुलिस ने किसानों से ज्यादती बंद नहीं की तो वे आंदोलन में कूदने को मजबूर होंगे। सर्वजातीय खाप के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने भी सरकार से किसानों की मांगें मानने की अपील की है।