डॉक्टर हंस नागर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले हमलावर चार थे। ये पहले से ही फार्म हाउस में घात लगाए थे। डॉ. नागर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पहुंचे। फार्म हाउस के पहले गेट पर गार्ड रहते हैं और इसी पर सीसीटीवी लगे हैं। पहले गेट को पार कर जब डॉक्टर दूसरे गेट पर पहुंचे तो फार्म हाउस के अंदर से हमलावर एकदम निकलकर आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। लगता है कि बदमाशों ने डॉक्टर की काफी दिन रेकी की है।
डॉक्टर पर फायरिंग: शक की सूई घूमी दोनों भाइयों की ओर, 40 एकड़ जमीन का है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताबड़तोड़ गोलियां चलने पर डॉ. नागर कार के अंदर छिप गए। हमलावरों ने गोलियां चलाना बंद किया तो उन्होंने अपनी दोनों पिस्टल से बदमाशों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि डॉ. नागर के पास दो लाइसेंसी पिस्टल हैं। उन्होंने बदमाशों के ऊपर दोनों की मैगजीन खाली कर दीं।
डीसीपी रोमिल बानिया का कहना है कि डॉक्टर ने करीब 12 से 13 गोलियां चलाईं। हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऐसा लगता है कि बदमाश दीवार कूदकर फार्महाउस के अंदर घुसे थे। इस कारण वह फार्महाउस के मेन गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में नहीं आए।
बताया जा रहा है कि जिस फार्महाउस में डॉक्टर नागर रहते हैं, वह करीब 40 एकड़ का है। इसे लेकर डॉक्टर व उनके दो भाइयों जाहन व रोन के बीच विवाद चल रहा है। तीनों भाई इसी फार्महाउस में रहते हैं। उनकी आपस में मुुकदमेबाजी भी चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टर नागर पर वर्ष 2010 में भी हमला हो चुका है। उस समय भी डॉ. नागर पर गोलियां चली थीं। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस रविवार शाम तक डाक्टर नागर के भाइयों समेत आधा दर्जन लोगों से पूछताछ कर रही थी। पुलिस प्रॉपर्टी विवाद, रंजिश समेत कई कोणों से जांच कर रही है।
घायल होने के बाद काफी देर कार में छिपे रहे
बदमाशों ने दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाईं। डॉक्टर हंस नागर (70) को चार गोलियां लगीं। वह लहूलुहान अवस्था में काफी देर तक कार में छिपे रहे। उनकी बेटी फार्महाउस पहुंची तो पिता को देखकर रुक गई। कार में दर्जन से ज्यादा गोलियों के निशान और पिता को लहूलुहान देखकर वह चिल्लाई। वह स्थानीय लोगों की मदद से पिता को वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल ले गई। पुलिस को रात करीब एक बजे सूचना दी गई।