फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद कपल डेथ: पुलिस अब गुत्थी सुलझाने के लिए उठाएगी ये कदम, बिसरा रिपोर्ट का है इंतजार

Mon, 05 Mar 2018 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Mon, 05 Mar 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad couple death: police will investigate phone and laptop of singhanias
neeraj and ruchi - फोटो : facebook

बाथरूम में नग्न अवस्था में मिले सिंघानिया दंपती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

ghaziabad couple death: police will investigate phone and laptop of singhanias
neeraj and ruchi - फोटो : facebook

फोन और लैपटॉप खंगालेगी पुलिस 
सूत्रों के अनुसार, पुलिस सिंघानिया दंपती का फोन और लैपटॉप कब्जे में लेकर जांच करेगी। पुलिस अभी तक की जांच में आत्महत्या किए जाने या किसी कोई और वजह तक पहुंच नहीं पाई है। पुलिस की मानें तो अभी तक की जांच में कोई भी ऐसी कड़ी नहीं जुड़ रही है कि किसी नतीजे तक पहुंचा जा सके। पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस ने घर में मौजूद सभी लोगों के अलग-अलग बयान लिए हैं, जिसमें कुछ भी ऐसा तथ्य नहीं निकला है, जो संशय पैदा करे।

ghaziabad couple death: police will investigate phone and laptop of singhanias
neeraj and ruchi - फोटो : facebook

बिसरा रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
बिसरा रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण बिसरा प्रिजर्व कर आगरा लैब भेजा गया है। एसएचओ सचिन मलिक ने बताया कि अब तक की तहकीकात में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। बिसरा रिपोर्ट में कुछ आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी। शनिवार देर शाम फोरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि पुलिस इन साक्ष्यों का खुलासा करने से बच रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad couple death: police will investigate phone and laptop of singhanias
neeraj and ruchi - फोटो : facebook

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार 
शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दंपती के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शनिवार को ही दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। सिंघानिया परिवार सदमे में है। दंपती की चार साल की बेटी पीहू शुक्रवार रात से ही मम्मी डैडी से मिलने की जिद कर रही है। फिलहाल उसे दादी-दादा संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
ghaziabad couple death: police will investigate phone and laptop of singhanias
neeraj and ruchi - फोटो : facebook

क्या है मामला 
प्रेम प्रकाश सिंघानिया ज्ञानखंड-1 के प्लांट नंबर 159 में पत्नी सरोज, बेटे नीरज, बहू रुचि, छोटा बेटा वरुण, उसकी पत्नी, बहन और बड़े बेटे की बेटी पीहू के साथ रहते हैं। शुक्रवार शाम होली खेलने के बाद उनके बेटे नीरज (निजी कंपनी में डीजीएम) और निजी कंपनी में काम करने वाली बहू रुचि होली खेलने के बाद शाम छह बजे अपने कमरे में चले गए थे। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों नग्न हालात में मिले। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed