{"_id":"614d496c8ebc3efd1447be3c","slug":"brother-killed-five-people-of-his-own-family-in-muradnagar-of-ghaziabadleelu-kills-children-of-two-brothers-for-the-sake-of-only-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 साल में पांच परिजनों की हत्या: इकलौते बेटे की खातिर लीलू ने खत्म की दो भाइयों की औलाद, सच जानकर पुलिस भी चौंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 साल में पांच परिजनों की हत्या: इकलौते बेटे की खातिर लीलू ने खत्म की दो भाइयों की औलाद, सच जानकर पुलिस भी चौंकी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 24 Sep 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के मुरादनगर के गांव बसंतपुर सैंथली के शातिर किसान लीलू त्यागी ने 20 साल में एक-एक कर पांच परिजनों की जान ले ली। चार करोड़ की संपत्ति के लिए उसने रिश्तों का खून इतनी सफाई से किया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। तीन के खून से उसने अपने हाथ रंगे, जबकि दो का कत्ल सुपारी देकर कराया। डेढ़ माह पहले आठ अगस्त को रिटायर्ड दरोगा सुरेंद्र त्यागी को चार लाख रुपये देकर कराई पांचवीं हत्या के रहस्य से बृहस्पतिवार को पर्दा उठाने के साथ पुलिस ने पांचों वारदात का सिलसिलेवार खुलासा हो जाने का दावा किया है। लीलू, सुरेंद्र और सुपारी किलर राहुल गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया, लीलू ने बड़े भाई सुधीर, भतीजे रेशू (पुत्र ब्रिजेश) की हत्या सुपारी देकर कराई। भतीजी पायल और पारुल (पुत्री सुधीर) और भतीजे नीशू (पुत्र ब्रिजेश) की हत्या खुद की। लीलू, ब्रिजेश और सुधीर के नाम 16 बीघा जमीन थी। वह सुधीर और ब्रिजेश के हिस्से की लगभग चार करोड़ कीमत की जमीन हड़पना चाहता था।
Trending Videos
निशू त्यागी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
भाई, दो भतीजे और दो भतीजियों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए 48 वर्षीय लीलू त्यागी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने यह गुनाह अपने इकलौते बेटे की खातिर किया। वह चाहता था कि संपत्ति का बंटवारा न हो, पूरी उसके बेटे को मिले। भाई ब्रिजेश के दो बेटे थे और सुधीर की दो बेटियां। चारों बच्चों की हत्या कर दी थी। इनसे पहले सुधीर की जान ली। अब ब्रिजेश भी निशाने पर था। इसकी साजिश तैयार कर चुका था। अगर इसमें कामयाब हो जाता तो संपत्ति का कोई और हिस्सेदार नहीं बचता।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेशू त्यागी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
लीलू से पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया कि लीलू वह दो भाइयों की जमीन हड़पना चाहता था। उसने 20 साल पहले पूरी साजिश तैयार की थी। बड़े भाई की हत्या के बाद उसकी पत्नी को अपने साथ रखना भी इसी साजिश का हिस्सा था, क्योंकि उसकी शादी नहीं हुई थी। भाई की पत्नी से जब उसे बेटा पैदा हो गया तो उसने सोच लिया कि इकलौते बेटे को पूरी संपत्ति दिलाएगा।
हत्यारोपी रिटायर्ड दरोगा सुरेंद्र त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में लीलू ने पुलिस को बताया कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। बल्कि हर हत्या के बाद वह मन ही मन खुश होता था। उसने बताया कि एक परिजन को मारने के बाद उसे अपनी संपत्ति बढ़ने का अहसास होता था। लीलू के मुंह से यह बात सुनकर पुलिस भी चौंक गई।
विज्ञापन
हत्यारोपी लीलू
- फोटो : अमर उजाला
भाई की हत्या कराई, कहा-घर छोड़कर चला गया
2001 में बड़े भाई सुधीर की हत्या एक लाख की सुपारी देकर कराई। हत्यारे ने शव काली नदी में फेंका। लीलू ने कहानी बना दी कि सुधीर गुस्से में परिवार से नाता छोड़कर चला गया है। लीलू की शादी नहीं हुई थी। सुधीर की पत्नी अनीता और दो बेटियों पायल व पारुल को रख लिया।
2001 में बड़े भाई सुधीर की हत्या एक लाख की सुपारी देकर कराई। हत्यारे ने शव काली नदी में फेंका। लीलू ने कहानी बना दी कि सुधीर गुस्से में परिवार से नाता छोड़कर चला गया है। लीलू की शादी नहीं हुई थी। सुधीर की पत्नी अनीता और दो बेटियों पायल व पारुल को रख लिया।

कमेंट
कमेंट X