सब्सक्राइब करें

सूर्या का 'कातिल' ढेर: 'असद ने जैसा किया, वैसी ही सजा', एनकाउंटर के बाद इन पर शिकंजा; खोड़ा कांड में नया अपडेट

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 02 Jun 2026 11:27 AM IST
सार

गाजियाबाद के खोड़ा में 600 अपराधी पुलिस की रडार पर आ गए हैं। पुलिस-प्रशासन ने सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। तीन दिन तक ड्रोन, डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर से घरों की तलाशी ली जाएगी।

विज्ञापन
Ghaziabad Khoda Murder Case 600 Criminals in Khoda Come Under Police Radar Launch Verification Drive
Ghaziabad Khoda Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस-प्रशासन ने खोड़ा समेत पूरे देहात क्षेत्र में तीन दिवसीय सत्यापन अभियान शुरू किया है। इस दौरान देहात क्षेत्र के 17,174 अपराधियों की कुंडली खंगाली जाएगी। इसमें खोड़ा के 600 अपराधी व 14 हिस्ट्रीशीटर विशेष तौर पर पुलिस के रडार पर हैं।


सोमवार को अभियान में पुलिस के साथ राजस्व विभाग की टीम, डॉग स्क्वायड भी शामिल रही। इस दौरान घरों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। साथ ही नक्शे के आधार पर ड्रोन की मदद से क्षेत्र में स्थित मकानों का भौतिक सर्वे भी किया जा रहा है।
Ghaziabad Khoda Murder Case 600 Criminals in Khoda Come Under Police Radar Launch Verification Drive
खोड़ा में सत्यापन अभियान के लिए मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
खोड़ा में एडिशनल सीपी राज करण नैय्यर और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देशन में अभियान चला। एडिशनल सीपी ने बताया कि खोड़ा क्षेत्र में तीन एसीपी और पांच थाना प्रभारियों को सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक एसीपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है।

 
Trending Videos
Ghaziabad Khoda Murder Case 600 Criminals in Khoda Come Under Police Radar Launch Verification Drive
खोड़ा में सूर्या के घर की गली में लगी लोगों की भीड़। अमर उजाला - फोटो : अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को देखते चिकित्सक।
उन्होंने बताया कि जिन अपराधियों का चिह्नीकरण किया गया है, वह हत्या, चोरी, लूट, छिनैती, मादक पदार्थों की तस्करी और आर्म्स एक्ट के मामलों में संलिप्त हैं। खोड़ा के बाद इंदिरापुरम, साहिबाबाद, कौशांबी, शालीमार गार्डन, लिंकरोड और टीलामोड़ में भी अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Khoda Murder Case 600 Criminals in Khoda Come Under Police Radar Launch Verification Drive
सूर्या चौहान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जमात ए इस्लामी हिंद के नगर अध्यक्ष ने की वारदात की निंदा 
जमात ए इस्लामी हिंद के नगर अध्यक्ष मो. आसिम ने सूर्या हत्याकांड की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस नृशंस हत्या में संलिप्त शेष दोषियों को न्याय के कठघरे में लाकर दंडित किया जाना चाहिए। साथ ही अपील की है कि इसे सांप्रदायिक रंग नहीं देना चाहिए।

 
विज्ञापन
Ghaziabad Khoda Murder Case 600 Criminals in Khoda Come Under Police Radar Launch Verification Drive
खोड़ा में सत्यापन अभियान के लिए मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
अन्य आरोपियों की संपत्ति की भी होगी जांच
प्रशासन के निर्देश पर खोड़ा नगर पालिका की ओर से क्षेत्र में व्यापक सर्वे कराया जा रहा है। इस दौरान सूर्या हत्याकांड के अन्य आरोपियों से जुड़ी संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी संपत्ति पर अवैध कब्जा या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed