सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two Youths from Pilibhit Arrested in Surya Murder Case

UP News: पीलीभीत से जुड़े गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड के तार, आरोपी असद के दो दोस्त गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

सूर्या चौहान हत्याकांड में पीलीभीत के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों मुख्य आरोपी असद के दोस्त थे। गाजियाबाद में रहने के दौरान असद से दोस्ती हुई थी। गाजियाबाद पुलिस ने पीलीभीत पहुंचकर दोनों के परिजनों से पूछताछ की। 
 

Two Youths from Pilibhit Arrested in Surya Murder Case
आरोपी असद की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद में बकरीद के दिन हुए चर्चित हत्याकांड की जांच में पीलीभीत का भी कनेक्शन सामने आया है। मामले में शहर के दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद उनके मोहल्ले में चर्चाएं तेज हो गईं हैं।



गाजियाबाद पुलिस ने पीलीभीत पहुंचकर आरोपियों के घरों और परिजनों से पूछताछ की थी। दोनों के जेल भेजे जाने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में दिनभर इसी घटना की चर्चा होती रही। हालांकि पूरी कार्रवाई गुपचुप तरीके से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद में बकरीद के दिन हुई थी वारदात 
गाजियाबाद में बकरीद के मौके पर युवक सूर्य प्रताप सिंह की चाकू मारकर हत्या की गई थी। गाजियाबाद पुलिस की जांच में सामने आया कि पीलीभीत शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुजकसावान निवासी फरहान और आतिफ भी इस हत्याकांड से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फरहान ने हत्या में प्रयुक्त चाकू उपलब्ध कराने में भूमिका निभाई थी। इसी आधार पर दोनों को कार्रवाई में नामजद किया गया था।

गाजियाबाद पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ 
लोकेशन ट्रेस करने के बाद शनिवार को गाजियाबाद पुलिस पीलीभीत पहुंची थी। टीम ने आरोपियों के घरों पर जाकर छानबीन की और परिजनों समेत आसपास के लोगों से भी पूछताछ की थी। हालांकि देर शाम हुई कार्रवाई को गोपनीय रखा गया था।

गाजियाबाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि हत्या के मुख्य आरोपी असद से दोनों युवकों की गाजियाबाद में रहने के दौरान दोस्ती हुई थी। इधर स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक कुछ समय से गाजियाबाद में रहकर काम कर रहे थे।

फरहान का आपराधिक इतिहास 
बताया जाता है कि फरहान का परिवार पहले भी आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में रह चुका है। उसके पिता और ताऊ पूर्व में हत्या और चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक चर्चित सराफा व्यापारी हत्याकांड में भी उसके परिजनों का नाम सामने आ चुका है। वहीं आतिफ का परिवार पहले शहर में बैंड का काम करता था, लेकिन आर्थिक संकट और कर्ज बढ़ने के बाद परिवार के सदस्य गाजियाबाद जाकर मजदूरी करने लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed