सब्सक्राइब करें

Ghaziabad Sisters Suicide: बच्चे घर से नहीं निकल रहे, लोग बोले- दूसरा फ्लैट दिला दो; सोसाइटी में डर का माहौल

माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Feb 2026 10:21 PM IST
सार

भयावह हादसे के बाद से निवासियों में डर का माहौल है। बी-1 टॉवर की नौवीं मंजिल पर हुई घटना के बाद, जहां आत्महत्या करने वाली किशोरियों का परिवार रहता है, वहां के लोग दूसरा फ्लैट ढूंढने लगे हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad Suicide case Children are not leaving house people said get me another flat
गाजियाबाद खुदकुशी मामला - फोटो : अमर उजाला

भारत सिटी सोसायटी में मंगलवार देर रात हुए हादसे के बाद से डर का माहौल है। स्थिति यह है कि बी-1 टॉवर की नौवीं मंजिल पर रहने वाले परिवार यहां से फ्लैट बदलने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए लगातार प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क कर रहे हैं। आत्महत्या करने वाली किशोरियों का परिवार टॉवर की इसी मंजिल पर रहता है।

Trending Videos
Ghaziabad Suicide case Children are not leaving house people said get me another flat
Ghaziabad Sisters Suicide - फोटो : अमर उजाला

हादसे के दूसरे दिन गुरुवार को अमर उजाला की टीम यहां पहुंची तो दिनभर चहल-पहल वाली सोसायटी में अजीब सा सन्नाटा पसरा मिला। सोसायटी के बीच बने जिस पार्क में आमतौर पर बच्चों की भीड़ रहती है, वहां एक-दो बेंच पर कुछ बुजुर्ग व महिलाएं ही बैठी दिखीं। सभी के चेहरे पर सवाल और जिज्ञासा तैर रही थी। दबी जुबान में हादसे की चर्चा भी हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Suicide case Children are not leaving house people said get me another flat
Ghaziabad Sisters Suicide - फोटो : अमर उजाला

सोसायटी के सह सचिव राहुल झा ने बताया कि हादसे के बाद से बच्चे बेहद डरे हुए हैं। पहले स्कूल से लौटने के बाद और शाम के समय पार्क में बच्चे खेलने-कूदने आते थे। यहां माता-पिता और सोसायटी के अन्य लोगों के साथ समय बिताते थे। हादसे के बाद से यह सब बंद हो गया है। बच्चों ने पार्क की तरफ आना बंद कर दिया है।

Ghaziabad Suicide case Children are not leaving house people said get me another flat
Ghaziabad Sisters Suicide - फोटो : अमर उजाला

सोसायटी के मनोज ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। चेतन कुमार के फ्लोर पर रहने वाले कुछ परिवारों ने उनसे संपर्क किया है। उनका कहना है कि हादसे के बाद से बच्चे इतना डर गए हैं कि घर से बाहर ही नहीं निकल रहे। इस कारण कई परिवार, जो यहां किराये पर रहते हैं, अपना फ्लैट बदलना चाहते हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad Suicide case Children are not leaving house people said get me another flat
Ghaziabad Sisters Suicide - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर कुछ लोग स्थिति को सामान्य करने में भी लगे हुए हैं। एओए पदाधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि घर में भय का माहौल न बनाएं। बच्चों को सकारात्मक रखें। एओए के व्हाट्सएप ग्रुप पर कई लोगों ने हादसे को भूलने की भी अपील की और इससे बच्चों को दूर रखने की सलाह दी।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed