{"_id":"629c21d9823ee2796b7ebf51","slug":"hapur-explosion-in-factor-illegal-firecracker-factory-was-running-for-three-months-neighbors-don-t-even-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Firecracker Factory Explosion: तीन महीने पहले किराए पर ली कंपनी में बन रहा था मौत का 'सामान', पड़ोसियों को भनक तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firecracker Factory Explosion: तीन महीने पहले किराए पर ली कंपनी में बन रहा था मौत का 'सामान', पड़ोसियों को भनक तक नहीं
अमर उजाला नेटवर्क, धौलाना/हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:37 PM IST
विज्ञापन
Explosion in Factory
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ जिले के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी से मात्र 250 मीटर और सीएनजी पंप से 500 मीटर की दूरी पर अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी में शनिवार दोपहर ढाई बजे भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में 13 मजदूरों की मौत हो गई और 20 बुरी तरह झुलस गए। इनमें से चार की हालत बहुत गंभीर है। एक मजदूर ने रविवार को इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने के लाइसेंस पर चलाई जा रही फैक्टरी में बारुद के ढेर में अन्य रसायन मिलाए जाते समय हुआ धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी इमारत जमींदोज हो गई और भीषण आग लग गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पांच सौ वर्ग मीटर की फैक्टरी परिसर में टिन शेड के नीचे अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम पिछले तीन महीने से चल रहा था।
Explosion in Factory
- फोटो : अमर उजाला
जबकि यहां बड़े स्तर पर खिलौना बंदूक में काम आने वाली स्काई शॉट बनाने का काम हो रहा था। आग से बचाव के लिए यहां न तो आधुनिक उपकरण थे और न ही किसी प्रकार के संसाधन मौजूद थे।
Explosion in Factory
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोस में काम करने वाले फैक्टरी संचालकों ने बताया कि फैक्टरी में करीब तीन साल पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने का काम होता था। मेरठ निवासी दिलशाद खान की रूही इंडस्ट्रीज के नाम से फर्म है और इसी नाम से रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Explosion in Factory
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन पिछले काफी समय से काम बंद था और करीब तीन माह पहले ही इस फैक्टरी को हापुड़ निवासी वसीम को किराये पर दिया गया था। फैक्टरी में एक हॉल और छोटे कमरे के अलावा पूरे परिसर में बड़े टिन शेड के नीचे काम चल रहा था।
विज्ञापन
Explosion in Factory
- फोटो : अमर उजाला
विस्फोट के बाद यह टिन शेड जमींदोज हो गया। फैक्टरी परिसर में कोई आग बुझाने का सिलिंडर तक नहीं था। अंदाजा लगाया जा रहा था। यहां केवल खिलौना बंदूक की गोली में बारूद भरने का काम किया जाता था, जो पूरी तरह हाथ से किया जाता था। जिसके कारण यह हादसा हुआ।