{"_id":"6a8367f2a4f00bc0df082409","slug":"speeding-car-runs-over-two-year-old-child-playing-outside-home-condition-critical-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22720-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर के बाहर खेल रहे दो साल के मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर के बाहर खेल रहे दो साल के मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचला, हालत गंभीर
विज्ञापन
13. सूर्यनगर पुलिस चौकी में खड़ी कार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। रामप्रस्थ कॉलोनी में रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे दो साल के मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। कार का पहिया बच्चे के ऊपर से निकल गया। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां वह आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कार बरामद कर ली है और आरोपी की तलाश की जा रही है। हादसा कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वहीं, पीड़ित पिता ने पुलिस पर आरोपी को चौकी से छोड़ने का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस ने इससे इन्कार किया है।
लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित रामप्रस्थ कॉलोनी के बी ब्लॉक निवासी पवन सारस्वत ने बताया कि उनका विद्युत तारों का कारोबार है। रविवार दोपहर उनका दो वर्षीय बेटा दिवित घर से करीब 50 मीटर दूर खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजरी तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने चालक को रोकने का प्रयास किया और शोर मचाया, लेकिन वह कार लेकर भाग निकला। इस दौरान कार बी ब्लॉक पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पवन ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर लोगों ने उसके बारे में जानकारी जुटाई। कार एक इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर पंजीकृत मिली।
दिवित की मां पूजा सारस्वत उसे तत्काल दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं। पवन सारस्वत ने बताया कि हादसे के दूसरे दिन भी बेटा आईसीयू में भर्ती है। उसके दोनों पैरों, रीढ़ की हड्डी और सिर में चोट आई है। आंतरिक चोटें भी हैं और नाक से खून बह रहा है। डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। उसका एमआरआई भी कराया जा रहा है।
पीड़ित पिता का आरोप है कि लोगों ने कार के नंबर के आधार पर आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। उनका कहना है कि आरोपी चौकी में बैठकर उनसे समझौता करने और मुआवजा देने की बात कर रहा था। उन्होंने समझौते से इन्कार कर दिया। पवन का आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने आरोपी को चौकी से छोड़ दिया।
एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार बरामद कर ली गई है। चौकी से आरोपी को भगाने का आरोप गलत है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।