{"_id":"6a836760a4f00bc0df082406","slug":"body-of-female-head-constable-found-hanging-in-hotel-room-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22751-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: होटल के कमरे में मिला फंदे पर लटका मिला महिला हेड कांस्टेबल का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: होटल के कमरे में मिला फंदे पर लटका मिला महिला हेड कांस्टेबल का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। दिल्ली पुलिस की एक महिला हेड कांस्टेबल का शव रविवार रात राजेंद्र नगर स्थित एक होटल में मिला। महिला अपने साथी हेड कांस्टेबल के साथ होटल में रुकी थीं। फॉरेंसिक टीम की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सभी दृष्टिकोण से जांच कर रही है और महिला हेड कांस्टेबल के साथी से भी पूछताछ कर रही है। वहीं, होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। अभी तक मृतका के परिजन की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।
पुलिस ने बताया कि मसूरी के नूरपुर निवासी पूर्व प्रधान की अविवाहित बेटी अदिति (37) दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर इन दिनों उस्मानपुर थाने में तैनात थीं। 15 अगस्त की शाम को अदिति पहुंची थी और उनके ही थाने में तैनात साथी हेड कांस्टेबल रात करीब 10 बजे होटल पहुंचा था। रात 10: 42 बजे साथी हेड कांस्टेबल होटल से चला गया। अगले दिन रविवार दोपहर करीब 12 बजे होटल कर्मचारी गौरव कमरे में पहुंचा तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने दूसरी चाबी से कमरे का गेट खोला तो देखा कि अदिति का शव फंदे से पंखे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत होटल प्रबंधन को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। सोमवार शाम को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने बताया कि होटल रिकॉर्ड से पता चला कि जनवरी 2026 से अब तक दोनों करीब 30 से अधिक बार होटल में ठहर चुके थें। जबकि पिछले साल भी कई एंट्री होटल में मिली है।
पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड खंगालते हुए सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। दोनों के मोबाइल फोन की चेट की भी जांच की जा रही है। इन साक्ष्यों से घटनाक्रम को समझने में मदद मिलेगी। होटल के रिसेप्शन पर घटना के समय मौजूद कर्मचारी से भी पूछताछ की गई हैं और उनके मालिक को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि परिजनों की ओर से इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं दी है। मौके से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। साथी कांस्टेबल से हर एंगल से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।