फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Barged into the power station, assaulted employees, and pelted stones.

Ghaziabad News: बिजली घर में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट व किया पथराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Barged into the power station, assaulted employees, and pelted stones.
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र के बलराम नगर बिजली घर पर कर्मचारियों के साथ मारपीट और पथराव करने का मामला सामने आया है। मारपीट में तीन कर्मचारी घायल हुए और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों की ओर से पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी कपिल 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बलराम नगर में बतौर पेट्रोल मैन संविदा कर्मी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे दीपक त्यागी अपने 2-3 साथियों सहित बिजलीघर पहुंचा। वहां पर मौजूद विद्युत कर्मियों से गाली गलौज करने लगा तो उन्होंने विरोध करते हुए समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि दीपक त्यागी व उसके साथियों ने शराब के नशे में हमला करना शुरू कर दिया और मारपीट की। आरोपियों ने उनके साथ सहकर्मी कन्नैया, प्रदीप, समीर को भी पीटा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि सरकारी दस्तावेज व गले से सोने की चेन भी गायब थी। भीड़ ने बिजलीघर पर पथराव किया गया और विद्युत आपूर्ति बंद करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और उन्हीं ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को अवलोकन किया जा रहा है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed