{"_id":"6a8367340551c7a8bb049c81","slug":"farmers-from-kanavni-village-met-the-adm-and-presented-their-demands-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22740-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एडीएम से मिले कनावनी गांव के किसान, रखी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एडीएम से मिले कनावनी गांव के किसान, रखी मांगें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। कनावनी गांव के किसानों की जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। किसान अपनी मांगों पर अडिग हैं। उनका कहना है कि जब तक न्यायसंगत मुआवजा नहीं मिलता, वे जमीन नहीं देंगे। सोमवार को राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने एडीएम से भी मुलाकात कर किसानों की समस्या रखीं।
किसानों ने एडीएम को बताया कि किस तरह गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) उनकी जमीन के बदले किसी अन्य गांव के सर्किल रेट का मुआवजा देने पर जोर दे रहा है। किसानों ने एडीएम को स्पष्ट किया कि उनकी जमीन ग्राम कनावनी की है, इसलिए अधिग्रहण के एवज में उन्हें कनावनी गांव का प्रचलित सर्किल रेट और नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस गांव की जमीन ली जा रही है, उसी गांव के सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा निर्धारित किया जाए।
धरना स्थल पर चौथे दिन भी गांव से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। किसानों ने एकजुट होकर कहा कि यह लड़ाई केवल मुआवजे की नहीं है। यह किसानों के अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई है। इस दौरान लखीराम शर्मा, विजयपाल, चतर सिंह नागर, सतीश नागर, पंकज नागर, दीपक नागर, प्रवीण नागर, अशोक कसाना, राजू, करन सिंह नागर और जयपाल नागर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।