फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghaziabad: वेव सिटी में धरना स्थल से पुलिस ने सैकड़ों किसानों को हटाया, महिलाओं-बुजुर्गों को थानों में रखा गया

Sun, 03 Aug 2025 08:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 03 Aug 2025 08:29 PM IST
सार

जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से धरनास्थल को पूरी तरह साफ कराया गया। किसानों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा कि उनकी मांगें आज भी अनसुनी हैं। वर्षों से चल रही इस लड़ाई का समाधान आज तक नहीं निकला और अब उन्हें सड़कों से भी हटा दिया गया।

विज्ञापन
Police removed hundreds of farmers from the protest site in Wave City
पुलिस ने किसानों का धरना कराया समाप्त - फोटो : अमर उजाला

वेवसिटी हाईटेक टाउनशिप परियोजना के मुख्य मार्ग पर पिछले साढ़े चार महीने से चल रहा किसानों का धरना रविवार दोपहर समाप्त करा दिया गया। कार्यपालक मजिस्ट्रेट मोदीनगर के आदेश के अनुपालन में दोपहर करीब 1 बजे एसीपी वेवसिटी प्रियाश्री पाल व थाना प्रभारी सर्वेश पाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल, पीएसी की गाड़ियां व जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचकर धरनास्थल को खाली कराया गया।

Police removed hundreds of farmers from the protest site in Wave City
पुलिस ने किसानों का धरना कराया समाप्त - फोटो : अमर उजाला

किसानों का धरना 17 मार्च से चल रहा था, जिसमें किसानों ने बिल्डर से हुए पुराने समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर वेव सिटी सेल्स ऑफिस जाने वाले मुख्य मार्ग को बांस-बल्ली और तिरपाल से अवरुद्ध कर रखा था। पुलिस रिपोर्ट, ड्रोन फुटेज और स्थल निरीक्षण के आधार पर न्यायालय ने इसे सार्वजनिक मार्ग पर अवैध अतिक्रमण मानते हुए बीएनएस की धारा 152 (1) के तहत तीन दिन में अतिक्रमण हटाने का अंतिम आदेश पारित किया था।

Police removed hundreds of farmers from the protest site in Wave City
पुलिस ने किसानों का धरना कराया समाप्त - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को कार्रवाई के दौरान किसानों ने संवैधानिक तरीके से धरना देने का हवाला देते हुए पुलिस से हटाने की कार्रवाई रोकने की अपील की, लेकिन पुलिस ने कोई बात नहीं मानी। सैकड़ों किसानों को बसों में भरकर वेव सिटी, क्रॉसिंग व मसूरी थाने में ले जाया गया। महिलाओं को वेव सिटी थाने में रखा गया है। तस्वीरों में साफ देखा गया कि बुजुर्ग महिलाएं, युवा और किसान नेताओं को पुलिस बल द्वारा जबरन उठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police removed hundreds of farmers from the protest site in Wave City
पुलिस ने किसानों का धरना कराया समाप्त - फोटो : अमर उजाला

मौके पर जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से धरनास्थल को पूरी तरह साफ कराया गया। किसानों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा कि उनकी मांगें आज भी अनसुनी हैं। वर्षों से चल रही इस लड़ाई का समाधान आज तक नहीं निकला और अब उन्हें सड़कों से भी हटा दिया गया। जिसके चलते क्षेत्र के प्रभावित 18 गांवों के किसानों में रोष है। 

विज्ञापन
Police removed hundreds of farmers from the protest site in Wave City
पुलिस ने किसानों का धरना कराया समाप्त - फोटो : अमर उजाला

सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई की गई है ताकि आमजन को हो रही असुविधा समाप्त की जा सके। वहीं, किसान संगठनों ने आगामी रणनीति की चेतावनी दी है कि किसान नेता टीकम नागर ने किसानों को धरनास्थल से जबरन बलपूर्वक हटाने को असंवैधानिक करार दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed