फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली से 33KM दूर फर्जी एंबेसी: दो कमरों में चलता काम, चार गाड़ियों में से तीन एक्सपायर; पढ़ें पूरा खुलासा

Wed, 23 Jul 2025 10:52 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 23 Jul 2025 10:52 PM IST
सार

गाजियाबाद के फर्जी दूतावास मामले में एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि चारों गाड़ियों में से तीन एक्सपायर हैं। नटवरलाल कारों और विदेशी घड़ियों का शौकीन है। वहीं पत्नी के कारोबार की भी जांच होगी।

विज्ञापन
Three of four vehicles recovered from Ghaziabad fake embassy diplomatic advisor are expired
आरोपी हर्षवर्धन जैन - फोटो : संवाद

खुद को चार देशों का राजनयिक सलाहकार और दो देशों का राजदूत होने का दावा करने वाले हर्षवर्धन जैन के फर्जी दूतावास से एसटीएफ ने चार लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। पुलिस ने चारों गाड़ियों की जांच पड़ताल की तो बरामद कारों में मर्सिडीज 19 वर्ष पुरानी तो दो हुंडई सोनाटा कार 16 और 17 साल पुरानी हैं। इनकी फिटनेस भी खत्म हो चुकी है। जबकि हुंडई गेट्ज पांच वर्ष पुरानी है। पुलिस और लोगों पर रसूखदार होने का दावा करने वाला नटवरलाल हर्षवर्धन विदेशी घड़ियों का भी शौकीन है। एसटीएफ ने दो स्वदेशी सहित 12 विदेशी घड़ियां भी बरामद की हैं।

Three of four vehicles recovered from Ghaziabad fake embassy diplomatic advisor are expired
आरोपी हर्षवर्धन जैन - फोटो : संवाद

एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि चारों गाड़ियों में से तीन एक्सपायर हैं। वास्तविक नंबर प्लेट न होने से पुलिस चेकिंग में पकड़ में नहीं आईं। चारों लग्जरी गाड़ियों पर लगे विदेशी झंडे और विदेशी काउंसिल की नंबर प्लेट से पुलिस भी धोखा खा गई। हर्षवर्धन जैन ने पूछताछ में बताया कि मर्सिडीज उनके ससुर के नाम पर है और उन्होंने ही उपहार में दी थी। जबकि एक हुंडई सोनाटा उनकी पत्नी डिंपल जैन के नाम पर है और दूसरी उनके साले के नाम पर है। हुंडई गेट्ज कार का वह स्वयं मालिक है।

Three of four vehicles recovered from Ghaziabad fake embassy diplomatic advisor are expired
फर्जी दूतावास - फोटो : संवाद

हवाला के काम में होता था कारों का प्रयोग
एसटीएफ की टीम ने आशंका जताई है कि लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल लोगों को झांसे में लेने और हवाला के काम में प्रयोग होता था। इसकी जांच एसटीएफ करेगी। बताया कि लंदन और दुबई में हर्षवर्धन ने करीब 18 कंपनियां स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बनाईं। इन सभी कंपनियों के जरिए हर्षवर्धन हवाला के धंधे में लिप्त था। एसटीएफ ने हर्षवर्धन से उसके और रिश्तेदारों के बैंक की बाबत भी जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three of four vehicles recovered from Ghaziabad fake embassy diplomatic advisor are expired
गाजियाबाद में फर्जी दूतावास - फोटो : संवाद

दुनिया के नक्शे में नहीं दो देशों का नाम
कविनगर पुलिस के अनुसार हर्षवर्धन ने चार देशों का राजनयिक सलाहकार होने का दावा किया है। इनमें से वेस्ट आर्कटिका और सबोरगा ही घोषित हुए देश हैं। जबकि पॉल्विया और लॉडोनिया देश दुनिया के नक्शे में ही नहीं हैं। हालांकि हर्षवर्धन का दावा है कि वह भी स्थानीय लोगों द्वारा घोषित हुए देश हैं। जांच पड़ताल करने में ऐसे स्वयं-भू देशों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
Three of four vehicles recovered from Ghaziabad fake embassy diplomatic advisor are expired
गाजियाबाद में फर्जी दूतावास - फोटो : संवाद

किराये पर थी एक हजार मीटर की कोठी
कविनगर जैसी पॉश कालोनी में किराये की कोठी सुनील अनूप सिंह की है। एक हजार मीटर वाली कोठी में आलीशान एक दर्जन से अधिक कमरे हैं। इनमें से दो कमरों में हर्षवर्धन ने फर्जी दूतावास खोल रखा था। अन्य कमरों में उसकी पत्नी आठ वर्षीय बेटे के साथ रहती थी। फर्जी दूतावास में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और प्रसिद्ध लोगों के साथ की फोटो लगा रखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed