सब्सक्राइब करें

महिला का बेरहमी से कत्ल: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मुनिया को दर्दनाक तरीके से दी थी मौत

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Oct 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered in Ghaziabad Loni Big revealing in post mortem report woman was strangled to death with a cloth in her mouth
गाजियाबाद हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी की अशोक विहार कॉलोनी में शनिवार को दिनदहाड़े महिला मुनिया की मुंह पर कपड़ा रख दम घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को बागपत अपने मूल निवास ले गए। पुलिस की टीमें मृतका के करीबियों से पूछताछ कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को सुपुर्दे खाक करने के लिए बागपत चले गए थे। शाम के समय वापस लोनी लौटने पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की है। परिजनों और करीबियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अभी कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। करीबियों की कॉल डिटेल और लोकेशनों पर पुलिस नजर रखे हुए है। पुलिस की तीन टीमें हत्या के खुलासे में लगी हुई हैं।

 
Trending Videos
Woman murdered in Ghaziabad Loni Big revealing in post mortem report woman was strangled to death with a cloth in her mouth
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
अशोक विहार में बंधक बना महिला की गला दबाकर हत्या
शनिवार दोपहर को अशोक विहार कॉलोनी में बदमाशों ने घर में घुसकर मुनिया (35) को बंधक बनाकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद लूटपाट कर गेट बंद कर फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि घर से 70 हजार नकद और सवा लाख के गहने गायब थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman murdered in Ghaziabad Loni Big revealing in post mortem report woman was strangled to death with a cloth in her mouth
मृत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बागपत के दौलतपुर निवासी दिलशाद पत्नी मुनिया (35), बेटी अलिशा(13), आहत (10) और अरहाम (3)के साथ रहते हैं। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह दिलशाद काम पर चले गए थे। अलिशा और आहत दोनों पढ़ाई कर दोपहर करीब डेढ़ बजे घर पहुंची तो मुख्य गेट पर कुंडी लगी थी। 
Woman murdered in Ghaziabad Loni Big revealing in post mortem report woman was strangled to death with a cloth in her mouth
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बच्चे दरवाजा खोलकर अंदर गए तो मुनिया सोफे पर मृत पड़ी थी, उनके हाथ-पैर कपड़े से बंधे थे, गले पर कपड़ा बंधा हुआ था। तीन साल का बेटा उनके पास खड़ा रो रहा था। पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस को बेड के अंदर एक लाख रुपये मिले।
विज्ञापन
Woman murdered in Ghaziabad Loni Big revealing in post mortem report woman was strangled to death with a cloth in her mouth
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना है कि दिलशाद के ड्यूटी पर जाने के बाद बच्चे भी स्कूल चले जाते हैं। सुबह आठ बजे से डेढ़ बजे तक मुनिया गेट को बंद ही रखती थी। वह अपने मकान के ऊपरी कमरे में रहती थी। नीचे फ्लोर पर वह साफ सफाई के लिए आती थी। वह किसी अंजान के लिए दरवाजा नहीं खोलती थी। अंदेशा है कि किसी जान पहचान वाले ने ही घटना को अंजाम दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed