फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर कौन है हिस्ट्रीशीटर से शादी करने वाली कांस्टेबल, आईजी के आदेश पर शुरू हुई पड़ताल

Fri, 09 Aug 2019 02:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 09 Aug 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida lady cop marry gangster read how they met fall in love now UP IG orders probe
महिला कांस्टेबल ने की हिस्ट्रीशीटर से शादी - फोटो : अमर उजाला

आए दिन हम कई तरह की प्रेम कहानियां पढ़ते रहते हैं लेकिन इनमें से कुछ ऐसी होती हैं जो लोगों के जहन में बहुत दिनों तक ताजा रहती हैं। एक ऐसी ही अनोखी लव स्टोरी यूपी के ग्रेटर नोएडा से सामने आ रही है जिसमें एक पुलिसवाली और हिस्ट्रीशीटर को प्यार हो जाता है, दोनों शादी भी कर लेते हैं, लेकिन अब इस मामले में प्रदेश के आईजी ने दखल देते हुए जांच का आदेश दिया है। हमारी इस स्टोरी में पढ़ें कैसे एक पुलिसवाली को एक हिस्ट्रीशीटर से प्यार हुआ और आईजी ने इसकी जांच के लिए क्या आदेश दिया...

Greater Noida lady cop marry gangster read how they met fall in love now UP IG orders probe
cop marry gangster - फोटो : अमर उजाला

हिस्ट्रीशीटर राहुल ठसराना के साथ एक महिला कांस्टेबल पायल की शादी का मामला सामने आने पर आईजी ने जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस का दावा है कि वह जनपद में तैनात नहीं है। वहीं, महिला कांस्टेबल किसी अन्य जनपद में तैनात है या नहीं पड़ताल की जा रही है। शादी की फोटो भी पुरानी ही बताई जा रही है। 

Greater Noida lady cop marry gangster read how they met fall in love now UP IG orders probe
cop marry gangster - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक दोनों की मुलाकात सूरजपुर अदालत में एक लॉकअप के आर-पार खड़े रहने के दौरान हुई थी। महिला कांस्टेबल का नाम पायल है और जब राहुल को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था तब दोनों की मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात कब प्यार में बदल गई इसकी किसी को खबर ही नहीं हुई। दोनों लगातार संपर्क में रह रहे थे। इस बीच राहुल लगातार जेल के अंदर-बाहर आता जाता रहा। मामला उस वक्त उजागर हुआ जब गुरुवार को महिला कांस्टेबल ने दनकौर के हिस्ट्रीशीटर से शादी कर ली। दावा किया जा रहा था कि सूरजपुर अदालत के बंदी गृह पर तैनाती के दौरान दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों ने शादी रचा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Greater Noida lady cop marry gangster read how they met fall in love now UP IG orders probe
cop marry gangster - फोटो : अमर उजाला

मामला सामने आने पर मेरठ मंडल आईजी ने जांच के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन के आरआई व अन्य थानों की पुलिस से महिला पुलिसकर्मी के संबंध में पड़ताल शुरू की गई। हैरत की बात यह रही है कि देर शाम तक पुलिस ठोस जानकारी नहीं जुटा पाई। चर्चा यह भी रही कि महिला कांस्टेबल के परिवार की रंजिश चल रही है। इसके चलते उसने हिस्ट्रीशीटर से कई माह पहले विवाह किया था। 

विज्ञापन
Greater Noida lady cop marry gangster read how they met fall in love now UP IG orders probe
cop marry gangster - फोटो : अमर उजाला
राहुल गैंगस्टर अनिल दुजाना गैंग का सदस्य है। इसने जुर्म की दुनिया में 2008 में कदम रखा था। राहुल मनमोहन गोयल की हत्या के आरोप में 9 मई, 2014 को गिरफ्तार हुआ था। मई 2016 में वह फिर से ग्रामीणों को धमकाने को लेकर पुलिस के रडार पर आया था। उस समय उसने कहा था कि कोई भी उसकी मां के खिलाफ ग्राम प्रधान के चुनाव में खड़ा हुआ तो उसे अंजाम भुगतना होगा। राहुल के गांववालों ने बताया, कांस्टेबल पायल तीन-चार दिन पर वहां जाती रहती है लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद एक बार भी राहुल वहां नहीं आया है।

मामले में आईजी ने जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। पड़ताल के बाद पता चला है कि जिस महिला के हिस्ट्रीशीटर से शादी करने का दावा किया जा रहा है। वह महिला जिले में तैनात नहीं है। वह कहां की रहने वाली है और कहां तैनात है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।-रणविजय सिंह, एसपी देहात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed