फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अतुल सुभाष केस: निकिता को लेकर गुड्डू का खुलासा, अकेली आई थी, रात गुजारी और अगली सुबह यह बोलकर चली गई

Tue, 17 Dec 2024 06:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Dec 2024 06:54 PM IST
सार

पीजी संचालकों की माने तो निकिता उनके यहां सिर्फ एक ही दिन रुकी थी। 9 दिसंबर को वह बाकी सामान लाने की बात करके गई थी। इसके बाद मीडिया के माध्यम से ही उन्हें निकिता की गिरफ्तारी का पता चला। 

विज्ञापन
Atul Subhash case pg care taker Guddu revelation about Nikita she came alone spent night and left next morning
अतुल सुभाष और निकिता सिंघानिया - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम सेक्टर-57 स्थित ब्लॉस्म स्टेज पीजी में निकिता संघानिया ने जिस कमरे में रहने के लिए बुक किया था। वह कमरा पुलिस द्वारा फिलहाल सील किया गया है। निकिता ने बीते 14 नवंबर को यह कमरा ऑनलाइन माध्यम से पांच हजार रुपये एडवांस देकर बुक किया था। हालांकि इसमें रहने के लिए वह आठ दिसंबर को अपना सामान लेकर पहुंची थी। पीजी संचालकों के अनुसार रात भर यहां रुकने के बाद 9 दिसंबर की सुबह वह चली गई। इस कमरे में रहने वाली निकिता की रूममेट भी फिलहाल अपने घर गई हुई है।

Atul Subhash case pg care taker Guddu revelation about Nikita she came alone spent night and left next morning
अतुल सुभाष के ससुराल वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

अकेले आई थी कमरा देखने निकिता
पीजी संचालकों की माने तो निकिता उनके यहां सिर्फ एक ही दिन रुकी थी। 9 दिसंबर को वह बाकी सामान लाने की बात करके गई थी। इसके बाद मीडिया के माध्यम से ही उन्हें निकिता की गिरफ्तारी का पता चला। पुलिस की जांच टीम भी एक बार उनके पीजी पर आई थी। इसके बाद निकिता के कमरे पर ताला लगवाकर पुलिस टीम भी चली गई। साथ ही पीजी संचालकों को हिदायत दे गई कि कोई भी व्यक्ति इस कमरे के अंदर न जाने पाए। डबल शेयरिंग वाले पीजी के इस कमरे में रहने वाली दूसरी लड़की अपने घर गई हुई है। 40 कमरों वाले इस पीजी के केयरटेकर गुड्डू ने बताया कि निकिता अकेले ही कमरा देखने के लिए पीजी आई थी। उनके साथ कोई नहीं आया था। वहीं, सामान रखने के लिए भी निकिता अकेले ही कमरे में आई थी।

Atul Subhash case pg care taker Guddu revelation about Nikita she came alone spent night and left next morning
अतुल सुभाष और निकिता - फोटो : अमर उजाला
सामान के लिए पीजी प्रबंधन ने पुलिस को भेजी मेल

ब्लॉस्म स्टेज पीजी के केयर टेकर गुड्डू ने बताया कि प्रबंधन की ओर से मामले की जांच कर रही पुलिस टीमों को एक मेल भेजकर कमरे में रखे निकिता सिंघानिया के सामान को उठवाने की बात कही है। पुलिस द्वारा कमरा सील किए जाने के कारण उस कमरे में रहने वाली दूसरी लड़की का सामान भी बंद है। फिलहाल वह लड़की अपने घर गई हुई है। वह लड़की वापस आती है तो उसको अपने सामान की जरूरत होगी। प्रबंधन ने पुलिस की जांच टीम को निकिता के सामान उठाने संबंधी मेल भेजी है ताकि उक्त कमरे का प्रयोग किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Atul Subhash case pg care taker Guddu revelation about Nikita she came alone spent night and left next morning
अतुल सुभाष की फाइल फोटो व दस्तावेजों की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

14 नवंबर को बुक कराया था कमरा
निकिता सिंघानिया ने सेक्टर-57 स्थित ब्लॉस्म स्टेज पीजी में रहने के लिए बीते 14 नवंबर को कमरा बुक कराया था। बुकिंग के दौरान पीजी के नियमों के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से पांच हजार रुपये एडवांस के तौर पर किए थे। इसके बाद वह सामान लेकर आठ दिसंबर को खुद पीजी पहुंची थी और बाकी का भुगतान किया था।

विज्ञापन
Atul Subhash case pg care taker Guddu revelation about Nikita she came alone spent night and left next morning
पत्नी निकिता के साथ अतुल - फोटो : अमर उजाला

दस्तावेज में दिया मां का नाम व मोबाइल नंबर
निकिता सिंघानिया ने सेक्टर-57 स्थित ब्लॉस्म स्टेज पीजी में अपना आधार कार्ड दिया था। कमरे के लिए कराए गए एग्रीमेंट और पुलिस वेरिफिकेशन के लिए दिए गए दस्तावेज के कॉलम में उसने अपना मोबाइल नंबर और अपनी मां निशा सिंघानिया का नाम व मोबाइल नंबर दिया था। निकिता ने यहां अपने पति अतुल सुभाष के नाम या उसके मोबाइल नंबर को कोई जिक्र नहीं किया। पुलिस वेरिफिकेशन के लिए तैयार किए गए दस्तावेज में दूसरे मोबाइल का कॉलम भी उसने खाली छोड़ रखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed