सब्सक्राइब करें

कहां गया मासूम दिशांत: 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं, तलाश में गोताखोर और दमकल टीम जुटी, देखें तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम। Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 08 Aug 2022 08:38 PM IST
विज्ञापन
eight year old Dishant who fell into drain while playing could not be traced
तलाश में गोताखोर और दमकल टीम जुटी - फोटो : अमर उजाला

खेलने के दौरान फिसलकर नाले में गिरे आठ साल के मासूम दिशांत का 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं, प्रशासन के निर्देश पर गोताखोरों व दमकल विभाग की टीम बच्चे को खोजने में जुटी हुई है। दिशांत गाडौली खुर्द गांव का रहने वाला था और खेलने के दौरान वह रविवार को फिसलकर नाले में गिर गया था। अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। 

Trending Videos
eight year old Dishant who fell into drain while playing could not be traced
तलाश में गोताखोर और दमकल टीम जुटी - फोटो : अमर उजाला

रविवार शाम करीब चार बजे गांव में ही खेलने के दौरान पैर फिसलने से बच्चा बादशाहपुर ड्रेन में गिर गया था। रविवार को सुबह से ही रुक-रुककर बारिश भी हो रही थी। यही वजह है कि बच्चा नाले में गिरने के बाद तेज बहाव की चपेट में आ गया। सूचना मिलने के बाद दमकल व पुलिस विभाग के गोताखोरों ने बच्चे की तलाश शुरू की। इसी बीच सोमवार को करनाल से भी गोताखोरों की एक टीम बुलाई गई लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
eight year old Dishant who fell into drain while playing could not be traced
तलाश में गोताखोर और दमकल टीम जुटी - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने सोमवार सुबह भी लगाया जाम

वहीं, प्रशासनिक लापरवाही के चलते नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार को भी गुरुग्राम-पटौदी रोड को जाम कर दिया। नाराज लोगों ने प्रशासन से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। लोगों ने कहा कि गडौली खुर्द गांव के सामने नाले के दोनों तरफ जाली लगाने की पिछले काफी समय से मांग की जा रही है लेकिन प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। रविवार शाम को नाले में पानी का बहाव काफी तेज था, जिसमें गिरने के बाद बच्चा तेजी से बह गया जबकि जानकारी मिलते ही कुछ देर में ही उसके पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए थे।

eight year old Dishant who fell into drain while playing could not be traced
तलाश में गोताखोर और दमकल टीम जुटी - फोटो : अमर उजाला
जाल भी लगाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली

सूचना मिलने के बाद जल्दी ही दमकल विभाग व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी लेकिन दिन भर खोजी अभियान चलाने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला। बाद में प्रशासन ने करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर जाल भी लगा दिया है लेकिन बच्चे का कोई अता-पता नहीं है।

विज्ञापन
eight year old Dishant who fell into drain while playing could not be traced
मासूम दिशांत - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक बच्चा मिल नहीं जाता, गुरुग्राम-पटौदी मार्ग जाम रहेगा। जाम खुलवाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित कई अधिकारी पहुंचे, लेकिन लोग नहीं माने। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed