{"_id":"68f3c71b2212c4f45a08f776","slug":"radhika-murder-case-tennis-player-gone-to-sign-contract-three-days-before-murder-police-filed-charge-sheet-2025-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राधिका हत्याकांड: हत्या से तीन दिन पहले कॉन्ट्रैक्ट साइन करने गई थी टेनिस खिलाड़ी, पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधिका हत्याकांड: हत्या से तीन दिन पहले कॉन्ट्रैक्ट साइन करने गई थी टेनिस खिलाड़ी, पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 18 Oct 2025 10:28 PM IST
सार
पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि राधिका की फरीदाबाद के सेक्टर-आठ निवासी आदित्य पंडित से बात होती थी। उससे बात करते हुए राधिका ने बताया था कि घर वाले खेलने के लिए मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
राधिका यादव व हत्यारोपी पिता दीपक यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्या से तीन दिन पहले शहर की सबसे महंगी सोसाइटी मंगोलिया में टेनिस की कोचिंग देने के लिए कॉन्ट्रेक्ट साइन करने गई थी। उसने यह बात अपने एक दोस्त को बताई थी। राधिका ने बताया था कि अपने ही घर में उसका दम घुटने लगा है। परिवार के सदस्य उस पर विश्वास नहीं करते। पुलिस की तरफ से अदालत में चार्जशीट जमा कर दी गई है।
2 of 7
राधिका यादव की दोस्त हिमांशिका
- फोटो : Insta @himaanshika
पुलिस ने बनाए 33 गवाह
पुलिस ने आरोपी के भाई-भतीजे समेत 33 गवाह बनाए हैं। अदालत ने चार्जशीट को स्वीकार करते हुए अगली तारीख 24 अक्तूबर लगाई है। 10 जुलाई 2025 को सुशांत लोक-दो में राधिका यादव की उसके पिता दीपक यादव ने चार गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मृतका के चाचा ने पुलिस को बताया था कि 2023 में राधिका के कंधे में चोट लग गई थी, इसके बाद उसने खेलना बंद कर दिया था। इसके बाद एकेडमी में कोचिंग देनी शुरू कर दी थी।
3 of 7
राधिका यादव हत्याकांड मामला
- फोटो : अमर उजाला
कारतूस रखने को लेकर बदला बयान
10 जुलाई को पुलिस को निजी अस्पताल से सूचना मिली थी कि राधिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जब पुलिस टीम उसके घर पर पहुंची तो आरोपी पिता ने पुलिस को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर खाना पैक करने वाले कागज में लपेटकर दे दी थी। उसने बताया था कि बेटी राधिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेनिस खेली है और ट्रॉफी भी जीत कर लाई थी। वह अपनी एक एकेडमी में कोचिंग देती थी। जब वह अपने वजीराबाद गांव में दूध लेने के लिए जाते थे तो लोग बोलते थे कि बेटी की कमाई खाता है और बेटी के चरित्र पर भी उंगली उठाते थे। उसने बेटी से एकेडमी बंद करने के लिए भी बोला था लेकिन उसने बंद करने से मना कर दिया। इससे उसको टेंशन रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कारवां गाने में अभिनय करती हुई राधिका यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खाना बनाने के दौरान राधिका को मारी गोली
सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह रसोई में खाना बना रही थी तो उसी दौरान तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। रिमांड के दौरान पहले दीपक ने कहा था कि चार कारतूस उसने कासन गांव में खेत में बने एक कमरे में रखे हैं। दोबारा से दिए गए बयान में उसने बताया कि बेटी जब खाना बना रही थी तो उसने एक गोली कमर में मारी। गोली लगने से वह मुंह के बल गिर गई। इसके बाद उसने चार गोलियां पीछे से मारीं। राधिका के शरीर पर चार गोलियों के निशान मिले थे। बाद में पुलिस को बताया कि चार कारतूस कासन गांव में नहीं, उसके घर की एक अलमारी में रखे हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
मां के मौखिक और लिखित बयान में फर्क
वारदात वाले दिन राधिका की मां मंजू यादव ने मौखिक तौर पर बताया था कि उसको बुखार था वह कमरे में लेटी हुई थी। उसे नहीं पता था कि राधिका की हत्या क्यों की गई। पुलिस को दिए गए लिखित बयान में बताया कि कुकर की सीटी की आवाज के साथ धमाके की आवाज सुनकर जब वह कमरे से बाहर आई तो देखा कि बेटी रसोई में पड़ी हुई थी। उसने घबराकर नीचे आकर परिवार वालों को बताया। इसके बाद वह घबराहट के कारण ऊपर नहीं गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।